अजय देवगन और इंद्र कुमार पहले भी एक साथ फ़िल्म इश्क और मस्ती जैसी फ़िल्मों में साथ काम कर चुके है । अब ये दोनों जल्द ही एक कॉमेडी फ़िल्म के लिए साथ काम करने जा रहे हैं । जी हां, धमाल सीरिज की तीसरी किश्त जिसका नाम टोटल धमाल है, में अजय देवगन दर्शकों को हंसाते हुए नजर आएंगे ।

अजय देवगन ने कॉमेडी फ़्रेंचाइजी की फ़िल्म टोटल धमाल में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे । अजय देवगन के साथ फ़िर से काम करने को लेकर उत्साहित इंद्र कुमार ने बताया कि वह इस फ़िल्म को लेकर बहुत उत्साहित हैं । हमने यह भी सुना है कि निर्माता बड़े स्टार कलाकारों को बनाए रखने पर विचार कर रहे हैं ।

आपको बता दें कि फ़िल्म धमाल सीरिज की दोनों किश्तों में संजय दत्त, अरशद वारसी, आशीष चौधरी, रितेश देशमुख, जावेद जाफ़री और अन्य कलाकार नजर आए थे । वहीं दूसरी तरफ़, फ़िल्म को लेकर अजय देवगन ने अभी तक कोई स्टेटमेंट नहीं दिया है क्योंकि इन दिनों वह मालदीव में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं । इस ट्रिप में उनके साथ उनकी पत्नी काजोल, बेटी न्यासा, बेटा युग और अन्य रिश्तेदार हैं । हमने सुना है कि यह फ़िल्म मनोरंजन से भरपूर होगी लेकिन बाकी की सभी जानकारी फ़िलहाल गुप्त रखी गई है ।