Mahesh-Bhatt

फ़िल्म स्टार्स को अंडरवर्ल्ड से धमकी मिलना कोई नई बात नहीं है । अतीत में ऐसे कई उदाहरण है जहां फ़िरौती की रकम के लिए सितारों को कई सारे फ़ोन कॉल्स आए । और अब एक बार फ़िर फ़िल्ममेकर महेश भट्ट को ऐसी ही धमकी भरा कॉल आया है जिसमें उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है ।

हाल ही मे, उत्तर प्रदेश से एक अनजान व्यक्ति ने महेश भट्ट को फोन करके जान से मारने की धमकी दी । कथित तौर पर यह अपराधी महेश भट्ट को धमकी भरे कॉल कर रहा था और उनके व्हाट्सअप पर धमकी भरे संदेश भेज रहा था और उन संदेशो में वह महेश भट्ट से 50 लाख रुपए की मांग कर रहा था । अपरधी ने महेश भट्ट को धमकी दी कि अगर उन्होंने उसे पूरा पैसा नहीं दिया तो वह आलिया भट्ट, सोनी राजदान और महेश भट्ट सभी को मार देगा । खबर है कि इस अपराधी ने महेश भट्ट के ऑफ़िस के लैंड लाइन नंबर पर भी कई सारे धमकी भरे कॉल किए थे ।

पहले तो महेश भट्ट को लगा कि उनके साथ कोई मजाक कर रहा है लेकिन फ़िर बाद में इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज कराई । जुहू पुलिस स्टेशन में मुंबई पुलिस की अपराध शाखा (सीआर नं 112/17) के साथ एक शिकायत दर्ज की गई । खबरों के मुताबिक, यह मामला धारा 387 के तहत दर्ज किया गया है (एक व्यक्ति के लिए जबरन वसूली के लिए प्रतिबद्ध करने में, मृत्यु या गंभीर चोट के डर के कारण) । जैसे ही अति कुशल क्राइम ब्रांच को मामले की पूरी जानकारी मिली, वैसे ही वे हरकत में आ गए । इस मामले की जांच 'हफ्ता वसूली निरोधक सेल' द्वारा की जा रही थी, और जांच के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है जिसे पूछताछ के लिए मुंबई लाया जाएगा । बहरहाल मुंबई पुलिस की अपराध शाखा, उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) की तत्काल और त्वरित मदद के साथ, अपराधी को हिरासत में लेने में सफ़लता प्राप्त हुई ।

इस पूरी घटना के बाद महेश भट्ट ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए राहत व्यक्त की और समय पर एक्शन लेने के लिए मुंबई और यूपी पुलिस के प्रति आभार भी व्यक्त किया । महेश भट्ट ने ट्विट किया, “A bolt from the blue in the form of an extortion call & threat to my family was nipped in the bud by the MH & UP police in tandem. Gratitude!”