salman-khan

जब रेमो डिसूजा ने सलमान खान के साथ अपनी आगामी फ़िल्म का ऐलान किया तो इस खबर ने सब को चौंका दिया । रेमो की आगामी फ़िल्म डांस ड्रामा फ़िल्म है अर जैसा की हम सभी जानते हैं कि इस शैली की फ़िल्में सलमान खान से सरोकार नहीं रखती । लेकिन सलमान खान ने इस चुनौती को स्वीकरा और रेमो को अपना पूरा सपोर्ट देने का फ़ैसला किया । कथिततौर पर सलमान खान ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी इससे पहले की वह अपनी अगली फ़िल्म टाइगर जिंदा है के लिए शूटिंग शुरू करें ।

क्योंकि अब सलमान खान ने अपनी फ़िल्म ट्यूबलाइट की शूटिंग खत्म कर ली है इसलिए वह जल्द ही अपनी आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग शुरू करेंगे और इसके बाद वे रेमो डिसूजा की फ़िल्म पर फ़ोकस करेंगे । हालांकि हमने सुना है कि एक्शन सीन के बीच पिसने से पहले सलमान खान ने कॉरियोग्राफ़र से फ़िल्ममेकर बने रेमो डिसूजा की आगामी फ़िल्म के लिए डांस की ट्रेनिंग लेना शुरू कर दिया है । सलमान अंधेरी स्टूडियो में अपने कॉरियोग्राफ़र के साथ डांस की ट्रेनिंग ले रहे हैं । आपको बता दें कि सलमान खान रेमो की फ़िल्म में एक प्रोफ़ेशनल डांसर की भूमिका अदा करेंगे और इसके लि वह एक डांसर की तरह दिखने की तैयारी कर रहे हैं । सलमान खान इन दिनों डांसर की तरह एक दुबला-पतला शरीर को प्राप्त करने के लिए अपनी स्ट्रेंथ पर ध्यान दे रहे हैं ।

ट्रेनिंग के अलावा, सलमान खान, रेमो की टीम की देखरेख में सख्ती से अपने खाने-पीने पर भी खासा ध्यान दे रहे हैं । इसके अलावा, उनकी टीम उनके दैनिक वर्क आउट पर भी नजर रख रही है, रेमो ने कहा कि, सलमान खान वर्तमान में हर मूवमेंट के लिए अपनी मसल्स पर काम कर रहे हैं । जाहिरतौर पर इसके लिए तैयारियां जोरो से शुरू कर दी है, रेमो ने दावा किया कि, वह अपनी डांस आधारित फ़िल्म की शूटिंग तब ही शुरू करेंगे जब सलमान खान अपनी फ़िल्म टाइगर जिंदा है की शूटिंग खत्म कर देंगे । और रेमो को उम्मीद है कि उनकी फ़िल्म की शूटिंग इस सल शुरू हो जाएगी । इस फ़िल्म में सलमान खान एक 13 साल की बेटी के पिता के किरदार में नजर आएंगे ।

टाइगर जिंदा है, फ़िल्म एक था टाइगर की सीक्वल है, जिसमें कैटरीना कैफ़ सलमान खान के

अपोजिट नजर आएंगी । इस फ़िल्म को यशराज फ़िल्मस के बैनर तले अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित किया जाएगा । यह फ़िल्म 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।