
इस साल की शुरुआत में फ़िल्ममेकर करण जौहर सुर्खियों में आ गए थे, उनके चर्चित टॉक शो कॉफ़ी विद करण के कारण नहीं, बल्कि अपनी ऑटोबायोग्राफ़ी 'एन अनसूटेबल ब्वॉय' को लेकर, जिसमें उन्होंने कई चौंका देने वाले खुलासे किए । हालांकि उनकी इस किताब को उनके प्रशंसकों के साथ कई लोगों ने पसंद किया, लेकिन कुछ ऐसे लोग भी थे जिन्होंने उसे पसंद नहीं किया ।
अब कुछ महीने बीत जाने के बाद, अब हमने सुना है कि करण जौहर का विस्तारित परिवार असल में फिल्म निर्माता के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने पर विचार कर रहा है । इसके पीछे का कारण यह है कि जाहिरतौर पर दिल्ली में स्थित करण जौहर के परिवार ने किताब की यह कहकर आलोचना की है कि इसमें कई सारी गलत बातें बताई गई हैं और इसमें कई सकल तथ्यात्मक त्रुटियां हैं । उसी पर टिप्पणी करते हुए, सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव नायर, जो करण जौहर की एक चचेरी बहन के पति हैं, ने कहा कि जिस तरह से उनके परिवार को दर्शाया गया है वह बहुत ही दुखद है ।
इतना ही नहीं अपनी ऑटोबायोग्राफ़ी में करण ने लिखा था कि, उनके पापा के परिवार वाले हलवाई थे । उन्होंने ये भी लिखा कि उनके परिवार में सिर्फ उनके पापा ही सिर्फ पढ़े लिखे थे और अंग्रेजी बोल लेते थे इसलिए उसके पापा सेल्स काउंटर पर बैठते थे । पर कुछ समय बाद उनके पिता ने नौकरी छोड़ दी थी । करण के इस खुलासे से उनका परिवार बेहद आहत हुआ है और उनके साथ जो भी मतभेद हैं उन्हें हल करने की कोशिश करने का फ़ैसला किया है क्योंकि ये उनका 'पारिवरिक मामला' है ।
हालांकि राजीव नायर ने आगे कहा कि यदि बाचचीत से कुछ नहीं हुआ तो फ़िर उनका परिवार करण जौहर के खिलाफ़ कानूनी कार्यवाही करेगा ।
















