सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) हाल के दिनों में अपनी सबसे बड़ी चुनौती के लिए तैयार हो रही है । हॉलीवुड फ़िल्म बेवॉच के बीचवेयर को कैसे प्रमाणित करेगा सेंसर बोर्ड ?
सेंसर बोर्ड के करीबी सूत्र का कहना है कि, "यह एक दुविधा है, धर्म सकंट है जो सभी हालिया दुविधाओं से भी ऊपर है । हम बेवॉच में बिकनी फ़ेस्टिवल को कैसे श्रेणीबद्द करेंगे ? दिशानिर्देश स्पष्ट रूप से इंगित करते हैं कि अनावश्यक नग्नता को रोकना होगा । बेवॉच के बहुत सारे प्रशंसक बच्चे हैं । हमारी फिल्मों में बिकनी शॉट्स एक बड़ी बात बन गई है । बिकिनी सीन के लिए प्रोड्यूसर्स को ब्लैम करना अभूतपूर्व घटना की तरह दिखाई देता है ।”
बेवॉच में यौनाकर्षण कैसे "अनावश्यक" है ? जब वो बीचसाइड पर ली गई हो तो उसे हम कटा नहीं सकते । हम इस बात पर विरोध जताएंगे कि बिकिनी पहने लड़कियों को एक डिस्कोथेक या भोजन कक्ष में दिखाया जाए । लेकिन जब पूरी फिल्म समुद्र तट के किनारे पर शूट की गई हो तो उसमें हम कैसे कांट-छांट कर सकते हैं ?” ये कहना है सेंसर बोर्ड से जुड़े सूत्र का ।
















