
अभी कुछ दिन पहले, अभय देओल ने सोशल मीडिया पर फ़ेयरनेस क्रीम और बड़े स्टार्स द्दारा ऐसे ब्रांड्स को एंडोर्स करने को लेकर निशाना साधा । इसके बाद कई स्टार्स ने फ़ेयरनेस क्रीम को एंडोर्स करने के लिए दी जाने वाली बड़ी रकम को ठुकराते हुए इन्हें एंडोर्स करने से इंकार कर दिया । और उनमें से हैं रणबीर कपूर, कंगना रानौत, रणदीप हुड्डा और हाल ही में आई फ़िल्म बाहुबली 2 के हीरो प्रभास भी शामिल हैं । अब ऐसे ब्रांड को एंडोर्स नहीं करने का फ़ैसला लिया है बॉलीवुड की बेहद खूबसूरत अभिनेत्री जैकलिन फर्नांडीज़ ने, जिसने हाल ही में फ़ेयरनेस क्रीम के बारे में निष्पक्षता से बोला ।
एक अखबार को दिए एक इंटरव्यू में जैकलिन फर्नांडीज़ ने कहा कि, उनके पास ऐसे ब्रांड्स को एंडोर्स नहीं करने का वाजिव कारण थे । उन्होंने एक ब्रांड एंडोसर के रूप में अपनी बात रखते हुए कहा, उक्त उत्पादों की पुष्टि करते समय हर किसी को उसकी जिम्मेदारी से अवगत होना चाहिए । जैकलीन ने कहा कि किसी को तो इस भेदभाव के खिलाफ बोलना ही होगा । मैं ऐसे प्रोडक्टस को लेकर काफी सावधान रहती हूं, जो लोगों को इस तरह से प्रभावित करते हैं । मैं इस तरह के भेदभाव के खिलाफ हूं । जैकलीन ने कहा यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण हैं जब लोग स्किन कलर के आधार पर भेदभाव करते हैं । इस तरह के एड्स के जरिए बच्चों को गलत संदेश मिलता हैं और समाज पर भी इसका गलत प्रभाव पड़ता है । जैकलीन ने आगे कहा कि वह कभी भी फेयरनेस ब्रांड्स को एंडोर्स नहीं करेंगीं ।
फ़िल्मों की बात करें तो, जैकलिन फर्नांडीज वरुण धवन के साथ अगामी फ़िल्म जुड़वा 2 में नजर आएंगी । इस फ़िल्म में वरुण डबल रोल में नजर आएंगे और उनके साथ तापसी पन्नू भी नजर आएंगी । डेविड धवन द्दारा निर्देशित यह फ़िल्म इस साल 29 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । वहीं दूसरी तरफ़, जैकलिन फर्नांडीज सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फ़िल्म रीलोडेड में नजर आएंगी और तरुण मनसुखानी की फ़िल्म ड्राइव में सुशांत सिंह राजपूत के साथ नजर आएंगी ।

