
विवादों से गहरा नाता रखने वाली हॉट और सेक्सी मॉडल पूनम पांडे, जिसने हाल ही में अपना एप लॉंच किया था, इन दिनों खुश भी हैं और नाराज भी हैं । वह खुश इसलिए हैं क्योंकि उनके एप लॉंच करने के 15 मिनट के अंदर ही करीब 15,000 एप डाउनलोड किए गए, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड होप गया । वहीं दूसरी तरफ़ वह इस बात से नाराज भी है कि उनके हाल ही में लॉंच हुए एप पर गूगल द्दारा रोक लगा दी गई है ।
गूगल द्दारा लगाए गए प्रतिबंध के बारे में टिप्पणी करते हुए पूनम पांडे ने कहा कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि उनके एप पर रोक क्यों लगाई गई । उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने प्ले स्टोर और एप स्टोर पर कई तरह की एडल्ट मैगजीन को देखा है । यह दिलचस्प है कि एक तरफ गूगल प्ले स्टोर उनके एप को निष्क्रिय कर रहा है । दूसरी ओर कुछ फैंस उनसे ये 'शिकायत' कर रहे हैं कि वो फोटो में न्यूड (नग्न) नहीं हैं ।
उन सभी प्रशंसकों के लिए, जो प्रतिबंधित प्रतिबंधों से 'प्रभावित' थे, उनके लिए पूनम पांडे ने सोशल मीडिया पर एक दूसरे रास्ते की पेशकश की है । उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि, 'भले ही गूगल ने मेरे एप को निष्क्रिय कर दिया है, लेकिन एंड्रायड उपयोगकर्ता इसे मेरी वेबसाइट से सीधे डाउनलोड कर सकते हैं ।' “Google has suspended the app, but Android users can directly download #ThePoonamPandeyApp from my website. #Askgoogle why did they ban #PoonamPandeyApp? But you can get my App on this link http://www.poonampandey.in/download”
इसी बीच, पूनम ने अपने चाहने वालों को ये भरोसा दिलाते हुए कहा कि, 'मैं अपने प्रशंसकों से गुजारिश करना चाहूंगी, अपने दिल पर न लें । यह समस्या जल्द ही हल जाएगी । सभी लोग उनकी आधिकारिक वेबसाइट से उनके एप को डाउनलोड कर सकते हैं ।
आपको बता दें कि पूनम पांडे पिछली बार गोविंदा की कमबैक फ़िल्म आ गया हीरो में एक स्पेशल एपीरियंस देती हुईं नजर आईं थी । अभी तक पूनम पांडे ने अपनी अगली फिल्म की घोषणा नहीं की है ।
















