बीते साल दिग्गज अभिनेता ओम पुरी की अचानक मृत्यु से हर कोई हैरान रह गया था । पूरी दुनिया इस बेहतरीन कलाकार के निधन से गम में डूब गई थी । उनकी प्रतिभा विश्व भर में प्रसिद्ध थी और इसलिए ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में ओम पुरी को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्दांजली अर्पित की गई ।

ओम पुरी की की मौत को कई महीने बीत चुके हैं लेकिन पाकिस्तानी न्यूज चैनल ओम पुरी को लेकर एक अनाव-शनाब बातें कर रहा है । पाकिस्तान के एक टीवी न्यूज चैनल ने दावा किया है कि ओमपुरी की आत्मा कई दिनों से मुंबई की सड़को पर भटक रही है ।

पाकिस्तानी न्यूज चैनल के एंकर आमिर लियाकत ने कहा है कि ओमपुरी की आत्मा को पिछले कई दिनों से उस सोसायटी में देखा जा रहा है, जहां उनका घर था । पाकिस्तान में ये बताया जा रहा है कि वीडियो में एक छाया बिल्डिंग के सामने घूमती हुई नजर आ रही है ये परछाई हूबहू ओम पुरी से मेल खाती है । पाकिस्तानी चैनल का दावा है कि यह छाया ओम पुरी की आत्मा है जो अपने कातिलों को खोज रही है ।

हालांकि यह वीडियो दो महीने पुराना है लेकिन इंडियन न्यूज चैनल ने इसे हाल ही में चलाया है और जिसकी वजह से ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया ।