
हाल ही में शाहरुख खान को वैंकूवर में अंतर्राष्ट्रीय टॉक शो 'टेड टाक्स' में उनकी प्रेरणादायक जर्नी को दर्शकों के साथ शेयर करने के लिए आमंत्रित किया गया था । अपनी प्रेरणादायक जर्नी को शेयर करने के बीच उनसे तेजी से बढ़ते हुए इंटरनेट के नुकसान के बारें में बात की, इस पर शाहरुख खान ने एक बेहद चौंकाने वाली अफ़वाह के बारें में बताया जो उनके बड़े बेटे आर्यन खान के बारें में थी और उसे सुनकर उनका परिवार काफ़ी परेशान हुआ था ।
हम सभी जानते हैं कि चार साल पहले शाहरुख खान और गौरी खान अपने तीसरे बच्चे अबराम के माता-पिता बने । हालांकि अबराम, जिसका जन्म सरोगेसी के माध्यम से हुआ है, के जन्म के बाद, तमाम तरह के कयास लगाए जाने लगे और इस हाई प्रोफ़ाइल सेलिब्रिटी कपल को अत्यधिक जांच के अधीन किया गया यानी इनके बारें में खूब जांच पड़ताल की गई ।
अबराम के जन्म के दौरान इस कपल पर लिंग परिक्षण का भी आरोप लगा इसके अलावा इस जोड़े को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा । इन सबके बीच, ये दावा किया जाने लगा कि कि अबराम दरअसल शाहरुख खान के बड़े बेटे आर्यन खान, जो तब 15 साल का था, का बेटा है ।
इसी बारें में शाहरुख खान ने टेड टॉक्स में बात करते हुए कहा कि, , "चार साल पहले, मेरी प्रिय पत्नी गौरी और मैंने तीसरे बच्चे का फ़ैसला किया था । उस वक्त इंटरनेट पर खबरें आईं थीं कि वह आर्यन का लव चाइल्ड हैं ।' जब अबराम पैदा हुए थे तब आर्यन 15 साल के थे । उस वक्त उनका एक लड़की के साथ वीडियो काफी वायरल हुआ था । शाहरुख ने कहा कि इस पूरे वाक्या से उनके पूरे परिवार को काफी दुख पहुंचा था । उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि कैसे इंटरनेट ने उन्हें स्पॉटलाइट में ला दिया है और इससे उनकी जिंदगी पर कितना असर पड़ा है ।”
इसके बाद उन्होंने तुरंत अपने चिर-परिचित मजाकिया अंदाज में आगे कहा कि, "मेरा बेटा जो अब 1 9 है, यहां तक कि जब आप उसे 'हैलो' कहते हैं, तो वह सिर्फ इधर-उधर देखता है और कहता है, 'लेकिन भाई, मेरे पास यूरोपीय ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था ।”
हालांकि शाहरुख खान ने ये बात मजाक में कही थी, लेकिन यहां शाहरुख ने साफ़ किया कि इस तरह की खबरें किसी की भी जीवन के लिए बहुत अहितकारी हो सकती हैं ।
इसके अलावा, शाहरुख खान ने अपनी जिंदगी से जुड़े कई और राज खोले साथ ही ये भी बताया कि कैसे उन्हें बॉलीवुड का बादाशाह माना जाता है । गौरतलब है कि टेड टॉक्स दुनिया भर में अपनी प्रेरणादायक स्पीच के लिए मशहूर है । शाहरुख पहले भारतीय हैं जिन्होंने टेड टॉक्स में स्पीच दी है । वह इस साल भारत में टेलीकास्ट होने वाले टेड टॉक्स हिंदी की भी मेजबानी करेंगे । ये शो साल के अंत तक स्टार प्लस पर 'नई सोच' नाम से आएगा ।
















