
“बाल्की सर के साथ मैं काफ़ी लंबे समय से काम करना चाह रही थी । मुझे उनका काम पसंद आता है और मुझे लगता है कि मैं हमेशा एड फ़िल्म डायरेक्ट के साथ ज्यादा काम करती हूं” यह कहना है अक्षय कुमार अभिनीत फ़िल्म पैडमैन, जिसकी निर्माता ट्विंकल खन्ना हैं, की अभिनेत्री सोनम कपूर का । अरुणाचलम मुरुगनाथम, तमिलनाडु का एक ऐसा आदमी जिसने कम दामों में भारत के ग्रामीण इलाकों की महिलाओं के लिए सैनेटरी नैपकीन बनाई थी, की बायोपिक है फ़िल्म पैडमैन ।
"यह मेरे लिए एक आदर्श फ़िल्म है उनके साथ काम करने के लिए । यह ऐसा एक विषय (सैनेटरी नैपकीन) है जिसपर खुलकर बात करना आवश्यक है । इस बारें में ज्यादा बात नहीं कर सकती । लेकिन मैं हमेशा उनके साथ काम करना चाहती थी और जो किरदार मैं निभा रही हूं वह भी बहुत अच्छा है ।” हाल ही में सोनम कपूर और अक्षय कुमार को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था । और इस बार भी दोनों एक यूनिक सोशल कॉज पर साथ में फ़िल्म कर रहे हैं ।
















