
ऐश्वर्या राय बच्चन और हेमा मालिनी काफ़ी समय से फ़िल्म इंडस्ट्री में और दोनों ने एक दूसरे के साथ बागबान और बाबुल जैसी फिल्में भी बनाई हैं । लेकिन अब हेमा मालिनी को बच्चन बहू की अच्छाई नजर आ रही है और वो ऐश की तारीफ़ें करते नहीं थक रही हैं क्योंकी हाल ही में ऐश्वर्या ने हेमा मालिनी को भीड़ से बचाया । ऐश की ये बात हेमा मालिनी के दिल को छू गई ।
दरअसल हुआ यूं कि एक अवार्ड फंक्शन में हेमा मालिनी और ऐश्वर्या राय दोनों ही पहुंचे थे । इस घटना को याद करते हुए हेमा मालिनी ने बताया कि "अवार्ड फंक्शन खत्म होने के बाद मैं बाहर गाड़ी का इंतजार कर रही थी । ड्राइवर शायद काफी दूर गाड़ी पार्क किया था और ऐश्वर्या भी वहीं थी । उसकी गाड़ी भी वहीं थी लेकिन वो नहीं जा रही थी ।" आगे लोकप्रिय राजनेता हेमा मालिनी ने बताया कि "मैंने ऐश्वर्या को कहा कि तुम क्यों नहीं जा रही तो उसने कहा कि आपकी गाड़ी आ जाएगी फिर जाउंगी और वो तब तक वहीं इंतजार करती रही और इस बात का ख्याल रखा कि मुझे कोई धक्का ना मार दे । जब मेरी कार आई तो खुद गेट खोलकर मुझे बिठाकर ही वो वहां से निकली ।"
ऐश्वर्या की केयरिंग और चिंता की सराहना करते हुए, हेमा ने ऐश की खूब प्रशंसा की । हेमा मालिनी ने कहा कि ऐसा नहीं है कि जुनियर स्टार्स सीनियर की इज्जत नहीं करते । कई स्टार्स ऐसे हैं जो सीनियर्स की इज्जत करते है ।
















