अपने ठुमकों से यूपी बिहार लूटने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने अपनी शादी के बाद फ़िल्मों से दूरी बना ली थी और अपना पूरा ध्यान अपने परिवार पर लगा दिया । लेकिन अब शिल्पा शेट्टी के फ़ैंस के लिए खुशखबरी है कि पूरे 13 साल बाद शिल्पा शेट्टी एक बार फ़िर बड़े पर्दे पर अपनी शानदार वापसी कर रही है । शिल्पा शेट्टी शब्बीर खान के निर्देशन में बन रही एक्शन फिल्म निकम्मा में अहम किरदार निभाती हुई नजर आएंगी । हालांकि शिल्पा ने मनोरंजन जगत से पूरी तरह से दूरी नहीं बनाई थी । वह लगातार छोटे पर्दे पर रिएल्टी शो को जज करती हुई नजर आईं है । लेकिन उनके फ़ैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेताब थे और अब इस खबर से उनके फ़ैंस से ज्यादा कोई और खुश नहीं होगा ।शिल्पा शेट्टी 13 साल बाद फ़िल्म निकम्मा के साथ एक नए अवतार में करेंगी कमबैक

शिल्पा शेट्टी पूरे 13 साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर दिखेंग़ी

शिल्पा की कमबैक फ़िल्म निकम्मा की बात करें तो यह एक एक्शन-थ्रिलर फ़िल्म है जिसमें अभिमन्यु दासानी और सोशल मीडिया सेंसेशन शर्ली सेतिया लीड रोल में नजर आएंगी । जबकि शिल्‍पा का किरदार काफी अहम होगा । सु्नने में आया है कि, शिल्पा ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है और पहले दिन सेट पर उनका जबरदस्‍त स्‍वागत हुआ । यह फिल्‍म अगले साल के मध्‍य में रिलीज होने की उम्मीद है ।

निकम्मा में दिखेगा शिल्पा का अलग अवतार

शिल्पा भी अपनी कमबैक फ़िल्म निकम्मा को लेकर बेहद उत्साहित है । इस फ़िल्म में उनका कभी न देखा गया अवतार देखने को मिलेगा । अपनी फ़िल्म के लिए उत्सहित शिल्पा ने कहा कि, ''मैं एक बार फ़िर सिल्वर स्क्रीन पर आने के लिए उत्साहित हूं । मैं शब्बीर के साथ काम करने को लेकर भी उत्साहित हूं । यह फ़िल्म काफ़ी अलग है और जो किरदार मैं निभा रही हूं, उस तरह का किरदार मैंने अभी तक नहीं निभाया है । मैं दर्शकों को अपना नया अवतार दिखाने के लिए उत्सुक हूं ।"

शिल्पा के साथ फ़िल्म करने पर निर्देशक शब्बीर कहते हैं कि, "शिल्पा एक ऐसा नाम है जिसे देश के हर कोने में लोग जानते हैं और उनको पहचानते हैं ऐसे में उनकी वापसी के लिए ऐसे ही किरदार की जरूरत थी । मुझे उनका साथ पाकर खुशी है औऱ मैं उनके फैंस को भी भरोसा दिलाना चाहता हूं कि यह किरदार मेरी फिल्म का सबसे अहम हिस्सा है ।’

यह भी पढ़ें : स्विमिंग पूल में सेक्सी स्विमसूट पहने बैठीं शिल्पा शेट्टी से नजरें हटाना मुश्किल है

शिल्पा की कमबैक फ़िल्म निकम्मा को सोनी पिक्चर्स और शब्बीर खान फिल्म्स द्दारा मिलकर प्रोड्यूस किया जाएगा । यह फिल्म 2020 में रिलीज होने की उम्मीद है ।