
आपको याद हो तो, कुछ महीने पहले, ह्रितिक रोशन और कंगना रानौत के बीच छिड़ी जंग सुर्खियों में थी । इससे पहले शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन (सोशल मीडिया पर) अपनी पूर्व गर्लफ़ेंड कंगना रानौत की नापाक गतिविधियों के बारें में जोर-जोर से झगड़े । हालांकि कंगना रानौत ने अपनी हर लड़ाई अपने दम पर की वहीं शेखर सुमन अपने बेटे अध्ययन सुमन के लिए एक मजबूत रक्षा कवच के रूप में सामने आए ।
कुछ पहल के लिए लगा कि जैसे कंगना रानौत और अध्ययन सुमन के बीच छिड़ी जंग खत्म हो गई होगी बिल्कुल उसी तरह जिस तरह ह्रितिक रोशन और कंगना रानौत की हुई थी कि तभी, शेखर सुमन ने ठंडी पड़ी आग में फ़िर से चिंगारी दिखा दी । हाल ही में शेखर सुमन ने अपने ट्विटर अकाउंट से एक रहस्यमय ट्विट किया और कंगना रानौत को 'कॉकीन एक्ट्रेस कहा' । हालांकि शेखर सुमन ने अपने इस ट्वीट में कंगना रानौत का सीधे तौर पर नाम नहीं लिया था । शेखर सुमन का वो ट्विट था, 'एक कोकीन का सेवन करने वाली एक्ट्रेस अपने नामौजूद स्टारडम को ढो रही थी । वह अपने मूंह के बल गिरी है और देखिए कैसे । यह एक तरह का न्याय है ।'
किसी को भी यह समझते देर नहीं लगी की शेखर सुमन का ये ट्विट कंगना रानौत के लिए था क्योंकि उनकी हालिया रिलीज फ़िल्म रंगून बॉक्सऑफ़िस पर बुरी तरह से असफ़ल रही ।
लेकिन लगता है अपनी चहेती अभिनेत्री के लिए किए गए इस आलोचनात्मक ट्विट को लोगों ने पसंद नहीं किया । और शेखर सुमन के इस ट्विट के जवाब में कई सारे ट्विट्स की बारिश हो गई जिसमें लोगों ने अपनी नाराजगी जताई । अपने ट्रेडमार्क शैली में, शेखर सुमन ने अपने ट्विट्स से सबको चुप कराने की कोशिश की ।
बता दें कि शेखर सुमन के बेटे अध्ययन सुमन के साथ कंगना की नजदीकिया रही हैं और पिछले साल ह्रितिक रोशन के साथ हुए कंगना के विवाद के समय अध्ययन सुमन ने कंगना पर रिलेशनशिप के दौरान गालियां देने और बदतमीजी करने के आरोप लगाए थे । इतना ही नहीं उन्होंने यह
तक कह डाला था कि कंगना एक ड्रग एडिक्ट हैं । शेखर सुमन इससे पहले भी कंगना पर जुबानी हमला कर चुके है ।
One cocained actress was carrying the burden of her non existent stardom.She has fallen flat on her face n how.Guess this is poetic justice.
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) February 27, 2017
I love the fact that illiterate morons react to my words.I also love the fact that i don't even luk at their tweets.— Shekhar Suman (@shekharsuman7) February 27, 2017
There is a whole bunch of national award winners who are going abegging.Most of them have withered away unknown,unsung!
— Shekhar Suman (@shekharsuman7) February 28, 2017
@Kareena_UK no one is targeting any one !! Do you know the amount of times my name has been dragged recently. "Indirectly"by you know who?
— adhyayen suman (@AdhyayanSsuman) February 27, 2017
Dint know truth hurts this much ! Haha!!gosh !!!!!
— adhyayen suman (@AdhyayanSsuman) February 28, 2017
















