शत्रुघ्न सिन्हा नरेंद्र मोदी की बायोपिक फ़िल्म, जो इस साल के अंत तक शुरू होगी, में नरेंद्र मोदी का किरदार अदा करने के लिए तैयार है । अभी कुछ समय पहले शत्रुघ्न सिन्हा को लंदन में कला और राजनीति में उनके दिए गए योगदान के लिए ब्रिटिश संसद के परिसर में आयोजित किए गए एक समारोह में ब्रिटिश लेबर पार्टी के सांसद कीथ वाज द्वारा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया । शत्रुघ्न सिन्हा इस सम्मान को पाकर बेहद खुश है ।

शत्रुघ्न सिन्हा निभाएंगे नरेंद्र मोदी का किरदार

सम्मानित किए जाने के बाद सवाल-जवाब के सेशन के दौरान जब शत्रुघ्न से पूछा गया कि वह पर्दे पर कौन से प्रतिष्ठित भारतीय किरदार को निभाना चाहते है । शत्रुघ्न ने बड़ी ही तत्परता के साथ जवाब दिया, ''नरेंद्र मोदी'' । इसके बाद उन्होंने कहा, "हां, मैं यहां लंदन में हूं । कीथ और लंदन में भारतीय समुदाय मुझे सम्मानित करना चाहते थे । मैं न नहीं कह सका । ब्रिटिश जमीं पर मेरे भाइयों और बहनों से मुझे ये सम्मान मिलना मेरे लिए बड़े ही फ़क्र की बात थी ।"

शत्रुघ्न सिन्हा की दिली इच्छा थी इस किरदार को निभाने की

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के किरदार को निभाने की इच्छा व्यक्त करने के बारे में, सिन्हा ने एक स्नेही हंसी के साथ कहा, ''वह वास्तव में हमारे सबसे डायनमिक एक्शन हीरो हैं । मैं उन्हें हमेशा यही बुलाता हूं । और कौन है जो फ़िल्म में उनका किरदार निभाना नहीं चाहता है ? मैं इसे लेकर बहुत उत्साहित हूं और इस किरदार के साथ न्याय करने की पूरी उम्मीद करता हू ।

यह भी पढ़ें : फ़िर दिखेगा अमिताभ बच्चन-शत्रुघ्न सिन्हा का दोस्ताना

मोदी बायोपिक शीतल तलवार द्दारा प्रोड्यूस की जाएगी । शीतल तलवार वर्तमान में इंडो-ब्रिटिश प्रोडक्शन का निर्माण कर रहे हैं । शीतल तलवार की बेहद प्रतिभाशाली पत्नी भावना तलवार नरेंद्र मोदी की बायोपिक फ़िल्म को निर्देशित करेंग़ी ।

साल 2008 में धार्मिक सहिष्णुता पर आई पंकज कपूर अभिनीत फ़िल्म धर्म को काफ़ी सराहा गया था ।