शाहिद कपूर की छत्रपति शिवाजी महाराज पर आधारित फिल्म अब ऑफिशियल होल्ड पर चली गई है । इस बात की पुष्टि OMG 2 के निर्देशक अमित राय ने हाल ही में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में की । इसके अलावा अमित राय ने फिल्म इंडस्ट्री में व्याप्त सिस्टमेटिक समस्याओं पर नाराज़गी भी जताई।

शाहिद कपूर की फिल्म होल्ड पर गई
शाहिद कपूर संग अमित राय के निर्देशन में बनने जा रही छत्रपति शिवाजी महाराज की बायोपिक के बंद होने की बात अमित राय ने हाल ही में मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में कंफ़र्म की । उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री के सिस्टेमेटिक इशूज पर अपनी नागाजगी भी जाहिर की । दिए गए इंटरव्यू में, डायरेक्टर अमित राय ने कहा, “यह सिस्टम बहुत क्रूर है । अगर आपने 180 करोड़ रुपये की फिल्म (ओएमजी 2) बनाकर भी अपनी काबिलियत साबित कर दी हो, तो भी यह काफी नहीं है ।” छत्रपति शिवाजी महाराज पर बन रही इस फिल्म के बंद होने से शाहिद के हाथों से ब्लॉकबस्टर फिल्म देने का मौका जा चुका है ।
अमित ने यह भी बताया कि OMG 2 में काम कर चुके पंकज त्रिपाठी उनके आगामी प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अक्षय कुमार ने भी इस फिल्म में रुचि दिखाई थी। दोनों कलाकारों की तारीफ़ करते हुए उन्होंने कहा, “एक्टर वही करेगा जो बॉक्स ऑफिस पर चल रहा है। बहुत कम अभिनेता मेरे साथ ईमानदार थे। कभी-कभी वे किसी ऐसी फिल्म में काम नहीं करना चाहते थे जो समाज की सच्चाई दिखा रही हो, बल्कि एक लव स्टोरी करना चाहते थे।”
इस बीच, शाहिद कपूर फिलहाल विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस साल दिसंबर में बड़े बॉक्स ऑफिस क्लैश की स्थिति बनती दिख रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाहिद की अगली फिल्म के मेकर्स ने अपनी रिलीज़ डेट में कोई बदलाव नहीं किया है, जबकि उसी दिन रणवीर सिंह की धुरंधर और प्रभास की बहुप्रतीक्षित द राजा साब भी रिलीज़ हो रही हैं। ऐसे में साल के अंत में तीन बड़ी फिल्मों के बीच ज़बरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी।
















