news500Shahid 21

शाहिद कपूर जिसने पिछले साल ही दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत के साथ शादी रचाई और अब वो बहुत जल्द अपनी जिंदगी के दूसरे पड़ाव में प्रवेश करने वाले हैं ।   विवादित फ़िल्म उड़ता पंजाब के मुख्य किरदार शाहिद कपूर बहुत जल्द पापा बनने वाले हैं और इसके लिए उन्होंने अपने आने वाले बच्चे के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं ।

जब से शाहिद को पता चला कि वो पापा बनने वाले हैं  तब से वे अपनी सारी जिम्मेदारियां बहुत ही गंभीरता से निभा रहे हैं ।  शाहिद कपूर अपने जुहु वाले घर को नए सिरे से बनवा रहे हैं जिसमें वो अपनी शादी से पहले रहते थे । जब उन्होंने सी-फ़ेसिंग घर लिया था तब उन्हें पता भी नहीं था कि वे बहुत जल्द इसमें आएंगे । मीरा राजपूत, जिसका शादी से पहले बॉलीवुड से कोई दूर-दूर तक का नाता नहीं था, इसके लिए वो अपनी निजी जिंदगी को सुरक्षित करना चाहती हैं ।   इसलिए घर को शाहिद और मीरा दोनों की जरूरतों के अनुसार डिजाइन किया गया ।  अब जबकि नन्हा मेहमान बहुत जल्द उनके घर आने वाला है इसलिए शाहिद ने अपने घर में एक विशेष कमरा बनाना भी तय किया ।

मीरा और शाहिद कपूर का ये घर बहुत जल्द एक नए रूप में नज़र आएगा इसके साथ ही वे अपने बच्चे का स्वागत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।  वैसे घर को फ़िर से डिजाइन किया जाए, इसका निर्णय शुरू से ही शाहिद के पिता पंकज कपूर ने लिया था ।  शाहिद ने माना कि उनके पिता उनसे कहीं ज्यादा समझदार हैं ।  शाहिद जब पापा बनगें तब वे  पितृत्व अवकाश पर जाएंगे और एक महीने के लिए शूटिंग पर भी नहीं जाएंगे ।

शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और दिलजीत दोशांजे के साथ बालाजी मोशन्स की आने वाली फ़िल्म उड़ता पंजाब में नजर आएंगे  ।

टैग: Shahid Kapoor