रणवीर सिंह के जन्मदिन यानी 6 जुलाई को उनकी बहुप्रतीक्षित फिल्म धुरंधर की रिलीज़ तारीख का ऐलान किया गया — यह फिल्म 5 दिसंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी । दिलचस्प बात ये है कि इस घोषणा से एक हफ्ते पहले ही प्रभास की पैन-इंडिया हॉरर कॉमेडी द राजा साब को भी इसी तारीख को रिलीज़ करने की घोषणा की गई थी । ऐसे में कयास लगाए जाने लगे कि विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित शाहिद कपूर की अनटाइटल्ड फिल्म अब इस बॉक्स ऑफिस मुकाबले से बचने के लिए अपनी रिलीज़ डेट आगे बढ़ा सकती है — संभवतः जनवरी 2026 के दूसरे शुक्रवार को । लेकिन अब बॉलीवुड हंगामा को इसे लेकर लेटेस्ट अपडेट मिली है ।

EXCLUSIVE: प्रभास की राजा साहब और रणवीर सिंह की धुरंधर से नहीं डरेगी शाहिद कपूर-विशाल भारद्वाज की फ़िल्म ; 5 दिसंबर को रिलीज होकर करेगी बॉक्स ऑफिस मुकाबला

पोस्टपोन नहीं होगी शाहिद कपूर, प्रभास और रणवीर सिंह की फ़िल्म

लेकिन बॉलीवुड हंगामा को मिली जानकारी के मुताबिक, फिल्म के निर्माताओं की ऐसा कोई इरादा नहीं है। वे 5 दिसंबर की तारीख पर कायम रहने वाले हैं और अपनी फ़िल्म को इसी दिन रिलीज करने के लिए आश्वस्त हैं । एक सूत्र ने बताया, “शाहिद कपूर की अगली फिल्म के निर्माताओं ने ही सबसे पहले 5 दिसंबर की तारीख बुक की थी। फिल्म की शूटिंग सुचारू रूप से चल रही है और इसका फाइनल आउटपुट बहुत दमदार बन रहा है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला फिल्म को लेकर पूरी तरह आश्वस्त हैं और उन्होंने वही तारीख बनाए रखने का फैसला किया है जो उन्होंने सबसे पहले ली थी।”

एक इंडस्ट्री इनसाइडर ने कहा, “साजिद नाडियाडवाला का इस डेट पर डटे रहना बताता है कि उन्हें अपने कंटेंट पर पूरा भरोसा है । फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प है — शाहिद कपूर के साथ इसमें तृप्ति डिमरी, नाना पाटेकर और रणदीप हुड्डा नज़र आएंगे। इसमें न केवल विशाल भारद्वाज की सिग्नेचर स्टाइल होगी, बल्कि कमर्शियल अपील भी होगी जो इसे बड़े पर्दे पर देखने लायक बनाएगी। साथ ही, चूंकि यह विशाल भारद्वाज की फिल्म है, इसमें कुछ आत्मा को छू लेने वाले गाने भी जरूर होंगे। इसलिए यह फिल्म एक ‘वॉच आउट’ प्रोजेक्ट बन सकती है।”

गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों में दिसंबर का पहला शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर एक हॉट स्पॉट बन गया है। 1 दिसंबर 2023 को रिलीज़ हुई ऐनिमल  ने 500 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की थी। उसी दिन विक्की कौशल की सैम बहादुर  भी रिलीज़ हुई थी, और गंभीर विषय होने के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया । वहीं, 5 दिसंबर 2024 को पुष्पा 2 जैसी ब्लॉकबस्टर ने ग्लोबल सिनेमाघरों में धमाका किया ।

अब देखना ये होगा कि क्या धुरंधर, द राजा साब और शाहिद कपूर–विशाल भारद्वाज की अगली फिल्म भी इस बॉक्स ऑफिस लकी डेट का फायदा उठा पाएंगी या नहीं ।