502997307

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण हॉलीवुड अभिनेता विन डीजल के साथ अपनी आने वाली हॉलीवुड फ़िल्म की शूटिंग पूरी कर भारत लौट आईं हैं और अब अपने दोस्त दिनेश विज़न की बतौर निर्देशित पहली फ़िल्म राबता में आइटम सॉंग करने हेतु बुडापेस्ट के चक्कर लगा रहीं हैं ।

अब अगली हिंदी फ़िल्म करने के लिए दीपिका पादुकोण वापस मुंबई लौट आईं हैं और सुनने में आया है कि निर्देशक संजय लीला भंसाली की आगामी फ़िल्म पदमावती और आनंद एल राय की आने वाली फ़िल्म जिसमें दीपिका के अपोजिट शाहरुख नजर आएंगे, जिसका अभी शीर्षक तय नहीं हुआ है, के बीच टॉस हो रहा है यानी दीपिका दोनों में से किस निर्देशक को अपनी तारिख देंगी, इन सब में दीपिका फ़ंस गई हैं ।

सूत्रों के मुताबिक दीपिका इस समय भारी दुविधा में फ़ंस गई हैं ।

दोनों ही, भंसाली की आने वाली फ़िल्म और आनंद राय की आगामी फ़िल्म जिसमें शाहरुख उनके साथ होंगे। बहुत ही मज़ेदार फ़िल्म हैं और दोनों फ़िल्मों में ही दीपिका का रोल बहुत दमदार है । हालांकि, दोनों फ़िल्मों के लिए ही दीपिका की तारिख मिलना बहुत जरूरी है जिसके लिए संघर्ष जारी है । दीपिका को दोनों बड़ी फ़िल्मों में से किसी एक को ही चुनना होगा ।