
एक साल पहले , हमने आपको बताया था कि 17वीं शताब्दी की एक ऐतिहासिक लव स्टोरी पर आधारित फ़िल्म मगधीरा का हिंदी रीमेक बनाया जाएगा और तभी इसके मुख्य किरदार के लिए अलग-अलग कयास लगाए जाने लगे , अनेक कयासों के बाद शाहिद कपूर को फ़िल्म मगधीरा के हिंदी रीमेक के लिए चुन लिया गया । हालांकि, अब लगभग ये नामुमकिन सा है कि अब हम शाहिद कपूर को एक शाही अवतार में देख पाएंगे । जाहिर है अब शाहिद इस फ़िल्म का हिस्सा नहीं बनेंगे ।
शाहिद कपूर, जो कि हाल ही में अपनी विवादित फ़िल्म उड़ता पंजाब की प्रेस कांफ़्रेंस में नज़र आए थे , ने बताया कि वह रंगून के बाद बेरोजगार की तरह हैं क्योंकि उसके बाद उन्होंने कोई भी फ़िल्म साइन नहीं की है । वास्त्व में , शाहिद जल्द ही पितृत्व ब्रेक पर जाएंगे क्योंकि उनकी पत्नी मीरा गर्भवती हैं और आने वाले कुछ महीनों में मां बन जाएंगी और शाहिद पापा । मगधीरा, दक्षिण भारतीय सुपरस्टार राम चरन तेजा और काजल अग्रवाल की सुपरहिट तेलगु फिल्म ऐतिहासिक लव स्टोरी पर आधारित है जिसमें पुनर्जन्म और एकतरफा प्यार को दर्शाया गया है । इस सुपरहिट फ़िल्म के हिंदी रीमेक के लिए साजिद नाडियावाला ने अधिकार खरीदे ।
वहीं दूसरी तरफ़, और एक फ़िल्म भी स्थाई रूप से ठंडे बस्ते में जाती हुई दिखाई दे रही है वो है एके वर्सेस एसके जिसे निर्देशक राज और कृष्णा की जोड़ी निर्देशित करने वाली थी । इस फ़िल्म का पहले शीर्षक फ़र्ज़ी था , जिसके मुख्य किरदार शाहिद कपूर और कृति सेनन थे । हालांकि, अब उनमें से कोई भी फ़िल्म का हिस्सा नहीं है और शाहिद ने बताया कि संभावना है कि ये फ़िल्म अब शुरू भी नहीं होने वाली है ।
















