
बीते साल फ़िल्म उड़ता पंजाब में अपनी बेहतरीन अदायगी से खूब वाहवाही बटोरने वाले अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों संजय लीला भंसाली की महत्वाकांक्षी ऐतिहासिक पीरियड ड्रामा फ़िल्म रानी पद्मावती की शूटिंग में व्यस्त हैं, साथ ही वह अपनी आगामी फ़िल्म रंगून के रिलीज की तैयारियों में भी जुटे हुए हैं । उनके इन व्यस्त शेड्यूल के बीच हाल ही में शाहिद कपूर को एक प्रीमियम ब्रांड का ब्रांड एंबेसडर के तौर पर चुना गया ।
मंगलवार, 7 फ़रवरी को शाहिद कपूर को ईजी प्रीमियम इनरवियर का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया । आरामदायी और स्टाइल के लिए जाने जा रहें, इस ईजी इनरवियर ब्रांड ने अपने ब्रांड के नए चेहरे के रूप में शाहिद कपूर को चुनने का फ़ैसला किया । क्योंकि उनके ब्रांड की तरह ही शाहिद भी काफ़ी स्टाइलिश हैं ।
शाहिद कपूर के साथ के अपने सहयोग के बारे में बताते हुए सिरटेक्स ईजी के प्रबंध निदेशक ओमप्रकाश अहूजा कहते हैं, “युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया यह ब्रांड हैं । जिन्हें, स्टाइल और आरामदायी दोनों चीजे पसंद हैं, खास कर उनके लिए हमने यह डिजाइन किया हैं । इस ब्रांड के लिए शाहिद कपूर ब्रांड एंबेसेडर के रूप में जचतें हैं । और अपने अंदाज और स्टाइल से उनका ब्रांड के साथ का सहयोग काफी सही लगता हैं ।'
इस अवसर पर शाहिद कपूर कहतें हैं, 'कम दामों में आरामदायी स्टाइल का अपना वादा सिरटैक्स ने हमेशा ही पूरा किया हैं । टैग लाइन कहती हैं, ‘टेक ईट इजी’। और मेरी व्यक्तिगत स्टाइल भी बिलकुल इस टैगलाइन से मेल खाती हैं ।'
गौरतलब है कि शाहिद कपूर की आगामी फ़िल्म रंगून 24 फ़रवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म में वह सैफ़ अली खान और कंगना रानौत के साथ नजर आएंगे ।
















