
काफ़ी अटकलों के बाद, आखिरकार फ़िल्ममेकर अनुराग बसु की आगामी फ़िल्म जग्गा जासूस इस अप्रैल में सिनेमाघरों में दस्तक देगी । हाल ही में फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था जिसमें हमने फ़िल्म की झलक देख ली थी । ट्रेलर देखने के बाद ही हमें पता चला कि फ़िल्म में ब-मुश्किल डायलॉग थे, क्योंकि यह फ़िल्म एक म्यूजिक थ्रिलर फ़िल्म है । अब हमने सुना है कि, फ़िल्म में 29 गाने हैं ।
फ़िल्म के म्यूजिक कंपोजर प्रीतम, जो जग्गा जासूस के संगीत के बारे में बहुत उत्साहित है, ने खुलासा किया है कि कैसे फ़िल्म के गाने फ़िल्म की कहानी को आगे बढ़ाते हैं । हाल ही में रिलीज हुई हॉलीवुड फ़िल्म ला ला लैंड से तुलना करते हुए प्रीतम ने कहा कि, फ़िल्म के गाने सरल और कहानी का एक अभिन्न हिस्सा हैं ।
इसके अलावा उन्होंने इन गानों को फ़िल्म में शामिल करने के कारणों का खुलासा करते हुए आगे बताया कि, रणबीर कपूर पूरी फ़िल्म में हकलाते हैं और केवल उस समय नहीं हकलाते जब वो गाना गाते हैं । कंपोजर के अनुसार गाने, के जरिए ही फ़िल्म का हीरो अपने भाव व्यक्त कर पाता है ।
जग्गा जासूस में रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ़ के साथ अदा शर्मा, सयानी गुप्ता, सौरभ शुक्ला और कई अन्य कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । यह फ़िल्म 7 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । इस फ़िल्म की शूटिंग भारत के अलावा दक्षिण अफ़्रीका और थाईलैंड में बड़े पैमाने पर शूट की गई है ।
















