शाहरुख खान इन दिनों अपनी नेक्स्ट फ़िल्म किंग की शूटिंग में बिजी हैं । इस फ़िल्म में शाहरुख खान के साथ उनकी बेटी सुहाना खान भी अहम रोल में नजर आने वाली हैं । इसी बीच किंग के शूटिंग लोकेशन से शाहरुख खान का लुक लीक हो गया है । सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बन रही इस हाई-ऑक्टेन एक्शन थ्रिलर किंग से शाहरुख का ग्रे हेयर और टैटू वाला लुक वायरल हो रहा है ।

6ef30199-06fc-4e99-8aa5-5ddda61772b7

शाहरुख खान का लुक लीक हुआ

विदेश में शूट हो रही किंग की शूटिंग लोकेशन से कुछ वीडियोज लीक हुए हैं जिसमें शाहरुख का बदला हुआ अंदाज देखने को मिल रहा है । किंग फिल्म के सेट से लीक हुईं, वायरल हुईं तस्वीरों और वीडियो में शाहरुख काफी बदले हुए नजर आए। एक धुंधली से तस्वीर में उनके बालों का रंग ग्रे कलर का नजर आया। वहीं एक वीडियो में वह अपने सिर को कवर करते हुए दिखे। ब्लैक कलर की हुडी से उन्होंने अपने बालों को छिपाने की कोशिश की। हालांकि इन वायरल फोटोज और वीडियोज से फैंस को ये अंदाजा तो हो गया है कि, किंग में शाहरुख का लुक कैसा होगा । किंग में शाहरुख़ एक्शन करते हुए भी नज़र आने वाले हैं ।

मुंबई में कुछ हिस्सों की शूटिंग पूरी करने के बाद अब किंग की टीम पोलैंड पहुंच गई है, जहां अरशद वारसी शूट में शामिल हुए हैं । अभिनेता ने वारसॉ ओल्ड टाउन से एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की और लिखा, “बताने की जरूरत नहीं कि मैं कहां हूं, अपनी फेवरेट के साथ शूट कर रहा हूं।”

उनके इस पोस्ट से यह संकेत मिला कि उन्होंने अपने रोल की शूटिंग शुरू कर दी है, जिससे फैंस में उत्साह बढ़ गया। निर्देशक की पोस्ट पर स्वागतयोग्य टिप्पणी ने भी हाइलाइट बढ़ा दी। इंडस्ट्री में खबरें हैं कि अरशद का रोल छोटा लेकिन महत्वपूर्ण है, और अंदरूनी सूत्रों के अनुसार उन्होंने शाहरुख के व्यक्तिगत अनुरोध के बाद इस प्रोजेक्ट में शामिल होने का निर्णय लिया।

किंग में शाहरुख़ और सुहाना के अलावा रानी मुखर्जी, अरशद वारसी, जैकी श्रॉफ, जयदीप अहलावत, अभय वर्मा और राघव जुयाल भी नजर आने वाले हैं । वहीं विलेन के रूप में अभिषेक बच्चन नजर आएंगे ।