भारत के सबसे प्रतिष्ठित अभिनेता और फ़िल्मकारों में से एक, अजय देवगन ने हमेशा दूरदर्शी उद्यमिता का परिचय दिया है । चाहे वह प्रोडक्शन हो, वीएफ़एक्स हो या ऐसी कंटेंट पहलें जो सिनेमा और मनोरंजन की सीमाओं को आगे बढ़ाती हैं। बदलते दौर के साथ कदम मिलाते हुए अजय देवगन और दानिश देवगन ने हाल ही में अपनी एआई कंपनी प्रिज़मिक्स की शुरुआत की थी। अब डिजिटल दुनिया में नई लहर पैदा करने के इरादे से दोनों ने लेंस वॉल्ट स्टूडियोज़ (LVS) की घोषणा की है एक ऐसा वेंचर जो डिजिटल युग में कहानियों के निर्माण, अनुभव और साझाकरण के तरीक़े को बदलने वाला है।

अजय देवगन और दानिश देवगन ने अनाउंस किया लेंस वॉल्ट स्टूडियोज़ ; नए तरह के कंटेंट और टेक्नोलॉजी के साथ इनोवेटिव स्टोरीटेलिंग

अजय देवगन और दानिश देवगन ने किया लेंस वॉल्ट स्टूडियोज़

आधुनिकतम स्टूडियोज़, टेक्नोलॉजी-फ़र्स्ट सोच और एक साहसी क्रिएटर-ड्रिवन विज़न के साथ, लेंस वॉल्ट स्टूडियोज़ (LVS) इस बात की नई परिभाषा गढ़ रहा है कि असरदार कहानियाँ कैसे बनाई जाती हैं। फ़िल्मों और ओटीटी ओरिजिनल्स से लेकर ब्रांडेड कंटेंट, गेमिफ़ाइड एक्सपीरियंस और वैश्विक सह-निर्माण तक LVS का उद्देश्य ऐसी नई पीढ़ी की आईपी-आधारित स्टोरीटेलिंग को आकार देना है जो रचनात्मकता और टेक्नोलॉजी का संगम हो।

लेंस वॉल्ट स्टूडियोज़ की कमान चेयरमैन अजय देवगन और फ़ाउंडर व सीईओ दानिश देवगन संभालेंगे, जो इसे भारत की सबसे दूरदर्शी नई मीडिया कंपनियों में से एक बनाने की ओर अग्रसर करेंगे।

अजय देवगन, जो केवल एक सिनेमाई आइकन ही नहीं बल्कि कंटेंट और टेक्नोलॉजी के संगम पर इनोवेशन की मिसाल भी हैं, लेंस वॉल्ट स्टूडियोज़ को लेकर बेहद स्पष्ट विज़न रखते हैं। अजय देवगन ने कहा, “हम LVS में एक ऐसा क्रिएटिव इकोसिस्टम बना रहे हैं जहाँ ओरिजिनल आइडियाज़ को संजोया जाए और विश्वस्तरीय तकनीक की मदद से नई-नई कहानियाँ जीवंत हों। हमारा लक्ष्य भारतीय मीडिया के लिए वैश्विक मंच पर नई मिसाल कायम करना है—ऐसा वातावरण जहाँ क्रिएटर्स को सशक्त बनाया जाए और नई पीढ़ी के टूल्स का इस्तेमाल करके ऐसी कहानियाँ सामने लाई जाएँ जो पहले कभी नहीं देखी गईं।”

वह LVS को एनीमेशन, वीएफ़एक्स और एआई-पावर्ड कंटेंट के लिए सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस के रूप में देखते हैं, ताकि भारत को विश्वस्तरीय प्रोडक्शन और ओरिजिनल इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टीज़ का हब बनाया जा सके।

निर्माता और क्रिएटिव उद्यमी दानिश देवगन, स्टूडियो के मिशन को आगे बढ़ा रहे हैं जिसमें मौलिकता और टेक्नोलॉजी का संगम है। उनके लिए इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी सिर्फ़ कंटेंट नहीं, बल्कि संस्कृति और वाणिज्य की डीएनए है। दानिश देवगन ने कहा, “LVS में, मौलिकता हमारी करेंसी है और बुद्धिमत्ता हमारा इंजन। हम कहानियों को उसी तरह गढ़ते हैं जैसे इनोवेटर्स टेक्नोलॉजी गढ़ते हैं स्केलेबल, एडैप्टिव और टाइमलेस। चाहे लाइव-एक्शन हो, एनीमेशन हो या इमर्सिव AR/VR वर्ल्ड्स—हमारा लक्ष्य ऐसी आईपी का निर्माण करना है जो वैश्विक स्तर पर गूंजे और साथ ही गहरी भावनाओं से जुड़ी रहे।”

उनके नेतृत्व में, स्टूडियो फ़िक्शन, नॉन-फ़िक्शन, लाइफ़स्टाइल, ब्रांडेड कंटेंट, इंटरएक्टिव फ़ॉर्मैट्स और इमर्सिव स्टोरीटेलिंग जैसे क्षेत्रों में एक चुनिंदा और भविष्य-तैयार स्लेट तैयार कर रहा है।