
ट्विटर आज के समय में हर किसी की जिंदगी का एक अभिन्न अंग बन गया है । फ़िल्मी दुनिया के लिए भी खासा मायने रखता है । फ़िल्म से जुड़ी कोई भी बात, ऐलान या बातचीत ट्विटर के माध्यम से आसानी से की जा रही है । ट्विटर की वजह से ही प्रशंसकों का अपने चहेते स्टार के साथ जुड़ना आसान हो गया है । ग्लैमर वर्ल्ड के कई सारे सेलिब्रिटी ट्विटर से जुड़े हुए है ।
2017 फिल्म बिरादरी के लिए एक और दिलचस्प साल साबित हुआ । इस प्लेटफ़ॉर्म पर फ़िल्मी दुनिया के कई एक्सक्लूसिव खुलासे, बातचीत, लाइव सवाल-जवाब, लाइव ब्रॉडकास्ट, पर्सनल बातचीत हुए । और इसलिए ट्विटर पर किस फ़िल्म ने बाजी मारी ये भी महत्वपूर्ण हो गया जानना ।
ट्विटर इंडिया की वार्षिक रैंकिंग सूची के अनुसार और हैशटैग वॉल्यूम पर बेस्ड जारी सूची में शाहरुख खान की रईस साल 2017 की सबसे ज्यादा चर्चित बॉलीवुड फ़िल्म बनी है और इसके बाद सलमान खान की टाइगर जिंदा है का नंबर आता है जिसने दूसरा स्थान हासिल किया है ।
सलमान खन की ट्यूबलाइट बॉक्सऑफ़िस पर कुछ ज्यादा धमाल नहीं मचा पाई थी लेकिन इसने ट्विटर पर अच्छा परफ़ोर्म किया इसलिए यह इस सूची में तीसरे स्थान पर है । संजय लीला भंसाली की दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर और रणवीर सिंह अभिनीत पद्मावती इस सूची में पांचवें स्थान पर है । इसके बाद ॠतिक रोशन की काबिल ने इसमें पांचवा स्थान हासिल किया है ।
शाहरुख खान की जब हैरी मेट सेजल ने इसमें छठा स्थान हासिल किया है जबकि अक्षय की टॉयलेट-एक प्रेम कथा 7वें, अजय देवगन की गोलमाल अगेन 8वें, वरुण धवन की जुड़वा 2 9वें और रणबीर कपूर की जग्गा जासूस 10वें स्थान पर है ।

















