
हाल ही में सत्येन बोस द्दारा निर्देशित क्लासिक फ़िल्म रात और दिन के रीमेक बनाए जाने की खबरों का बाजार गर्म था । और इससे कई नाम जोड़े गए, और अब इस बारें में खबर ये है कि ऐश्वर्या राय बच्चन को इस फ़िल्म में नरगिस दत्त के किरदार के लिए चुना गया है । आपको बता दें कि ऑरिजनल रात और दिन में नरगिस ने वरुणा और पेगी, दोनों किरदार निभाया था ।
निर्माता प्रेरणा अरोड़ा ने क्लासिक के रीमेकिंग में अपनी गहरी रुचि व्यक्त की है । निर्माता ने यह भी कहा कि वह पहले से ही लोकप्रिय अभिनेता संजय दत्त [जिसकी मां हैं नरगिस ] से रीमेक के बारे में बात कर चुकी हैं और अभिनेता ने भी इसके लिए मंजूरी दे दी है ।
वहीं दूसरी तरफ़, ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ अपने सहयोग के बारे में बात करते हुए, प्रेरणा ने कहा कि जब तक वे फिल्म फैन खान का निर्माण करने के लिए पहले से ही खुश हैं, जिसमें प्रमुख भूमिका में अभिनेत्री है, वे दो फिल्मों में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं, वे दो और फिल्मों में उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं । प्रेरणा ने आगे कहा कि, ऐश्वर्या भी रात और दिन जैसी अलग फ़िल्म का हिस्सा बनना चाहती थी और वह इस रोल को निभाना पसंद करेंगी ।
इसके अलावा, प्रेरणा अरोड़ा ने कहा कि सिद्धार्थ आनंद भी इस फ़िल्म को को-प्रोड्यूस करेंगे जो कि एक विशेष थ्रिलर की शैली में आता है । हमने सुना है कि, इस फ़िल्म की शुरूआत अगले साल के मध्य से होगी । हालांकि अभी इसके अभिनेता का नाम फ़ाइनल नहीं किया गया है । हमने सुना है कि जल्द ही इसके टाइटल और अन्य चीजों पर फ़ैसला ले लिया जाएगा ।
आपको बता दें कि रात और दिन फ़िल्म में नरगिस दत्त ने ऐसा किरदार निभाया था जो मल्टी पर्सनालिटी डिसऑर्डर से पीड़ित थी, इसके चलते वह सुबह एक कर्तव्यनिष्ठ पत्नी वरुणा होती थी लेकिन शाम होते ही पेगी बनकर उनकी पर्सनेलिटी बिल्कुल बदल जाती थी और कलकत्ता की सड़कों पर आवारा की तरह घूमती । इस फ़िल्म में नरगिस दत्त के पति का किरदार प्रदीप कुमारने निभाया था जिसने अपनी पत्नी की इस दोहरी जिंदगी के पीछे के राज का पता लगाया ।
















