
साल 2018 की सबसे बहुप्रतिक्षित फ़िल्मों में से एक तनु वेड्स मनु के निर्देशक आनंद एल राय की शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म है । इस फ़िल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार है क्योंकि इसमें शाहरुख एक बौने व्यक्ति के किरदार में नजर आएंगे । इसके अलावा इस फ़िल्म में एक बार फ़िर जब तक है जान की स्टार कास्ट यानी अनुष्का शर्मा और कैटरीना कैफ़ शाहरुख खान के साथ नजर आएंगी ।
हालांकि, यह फ़िल्म काफ़ी समय से बिना नाम के है । कुछ महीनों पहले शीर्षक को अंतिम रूप दिया गया है, जैसा शाहरुख खान ने खुलासा किया । लेकिन इसका अभी तक दुनिया के लिए खुलासा नहीं हुआ है । फिल्म के नाम के बारे में बहुत सारी अटकलें लगाई गईं, लेकिन यह सब गलत साबित हुई । लेकिन अब, प्रमुख न्यूमेरोलॉजिस्ट संजय बी जुमानी ने शाहरुख खान के प्रशंसकों को बेहद खुश करते हुए इस फिल्म के बारे में कुछ उत्साहित जानकारी साझा की है । 24 दिसंबर को उनके द्वारा पोस्ट किए गए एक वीडियो में, उन्होंने वर्ष 2018 की भविष्यवाणियों के बारे में बात की थी और ऐसा करते समय, टॉपिक झटके से आनंद एल राय, जो काफ़ी वर्षों से संजय बी जुमानी के क्लाइंट में से एक हैं, की तरफ़ मुड़ा । इस वीडियो में वह यह कहते हुए सुनाई दे रहे है कि आनंद एल राय की इस फ़िल्म का नाम ‘Z’ अक्षर से शुरू होगा । उन्होंने इस बात का खुलासा भी किया कि फ़िल्म का टाइटल 1 जनवरी 2018 को घोषित किया जाएगा ।
ये पहली बार नहीं है जब शाहरुख खान 1 जनवरी के दिन अपनी फ़िल्म से संबंधित कोई महत्वपूर्ण घोषणा करेंगे । इससे पहले, वह साल 2011, 2013 और 2014 के पहले दिन क्रमश; अपनी फ़िल्मों रा वन, चेन्नई एक्सप्रेस और हैप्पी न्यू ईयर के पहले पोस्टर को रिलीज कर चुके है । अब ये देखने वाली बात होगी कि क्या शाहरुख, आगामी 1 जनवरी को सिर्फ़ फ़िल्म के नाम का खुलासा करेंगे या फ़िल्म के पहले पोस्टर की झलक भी दिखलाएंग़े । यह फ़िल्म 2018 के क्रिसमस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
संजय बी जुमानी एक प्रमुख न्यूमरोलॉजिस्ट हैं जो इंडस्ट्री में काफ़ी सम्मानीय शख्सियत है । हाल के समय में उन्होंने इरफ़ान खान अभिनीत फ़िल्म करीब करीब सिंगल में अतिरिक्त 'एल' शब्द जोड़ने की सिफ़ारिश की थी । इसके अलाव उन्होंने राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना को सफ़लता के लिए उनके नाम की स्पेलिंग में भी बदलाव करने की सलाह दी थी । इतना ही नहीं आनंद एल राय को उनके नाम में अतिरिक्त 'ए' जोड़ने का सुझाव भी संजय बी जुमानी ने ही दिया था । न्यूमेरोलॉजिस्ट ने तनु वेड्स मनु के सीक्वल, जो पहले तनु वेड्स मनु 2 था, उसे बदलकर तनु वेड्स मनु रिटर्न करने के लिए प्रेरित किया था । यहां तक की Baahubali 2 बाहुबली 2 को भी Bahubali 2 में परिवर्तित किया गया था । संजय बी जुमानी के अनुसार पीके में डॉट्स को हटा दिया गया था, उनके अनुसार वे फ़ुल स्टॉप के रूप में दिखाई दे रहे थे ।
















