srk

शाहरुख खान, जो इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म रईस की रिलीज की तैयारियों में जुटे हुए हैं, ने वीडियोकॉन के अनिरुद्ध धूत के साथ निखिल द्विवेदी के सह-निर्माण में बनने वाली फ़िल्म के लिए हामी भर दी । हालांकि फ़िल्म के बारें में सभी जानकारी गुप्त रखी जा रही हैं । लेकिन सुनने में आया है कि यह फ़िल्म एक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म होगी ।

जाहिरतौर पर, शाहरुख खान ने इस फ़िल्म के लिए हां इसलिए बोला क्योंकि उनके निखिल द्विवेदी और धूत परिवार के साथ काफ़ी अच्छे संबंध हैं । आपको बता दें कि शाहरुख खान पर इलेक्ट्रॉनिक ब्रांड वीडियोकॉन का चेहरा थे । यह भी सुनने में आ रहा है कि शाहरुख खान के ब्रांड की वजह से वेणुगोपाल धूत के साथ अच्छे संबंध नहीं थे बल्कि पूरे परिवार के साथ शाहरुख के अच्छे संबंध हैं ।

वहीं दूसरी तरफ़, निखिल द्विवेदी हमेशा से ही शाहरुख खान के साथ अपने अच्छे संबंधो के बारें में बोलते हुए नजर आते हैं । गौरतलब है कि निखिल अनिरुद्ध धूत के साथ पहले भी काम कर चुके हैं ।

कथित तौर पर, निखिल द्विवेदी ने अपने प्रोडक्शन के बारे में चुप्पी बनाए रखी है जब तक की कोई आधिकारिक घोषणा न की जाए । इस फ़िल्म की अगले साल से शुरू होने की उम्मीद की जाती है ।