Tiger-Shroff-1

बॉक्सऑफ़िस पर सुर्खियां बटोर चुकी टाइगर श्रॉफ़ की फ़िल्म बागी क सीक्वल बनाया जा रहा है जिसमें टाइगर श्रॉफ़ एक बार फ़िर देश के लिए विद्रोह करते हुए नजर आएंगे । बागी 2 में टाइगर एक सेना के आदमी का किरदार अदा करेंगे । यह फ़िल्म एक से बढ़कर एक शानदार एक्शन सीन से भरी हुई होगी ।

रोमांच से भरे एक्शन सीन की तैयारी के लिए फ़िल्म के स्टंट सीन स्टंट चिंग सिउ-तुंग उर्फ टोनी चिंग द्दारा कॉरियोग्राफ़ किए जाएंगे । टोनी, जो एक एक जाने माने एक्शन निर्देशक हैं और वो शाओलिन सॉकर और हीरो जैसी फिल्मों के लिए जाने जाते है । उन्होंने सुपरहीरो फ़्रेंचाइजी बॉलीवुड फ़िल्म कृष के लिए भी काम किया है । और अब हमने सुना है कि बागी 2 के लिए टाइगर श्रॉफ़ की ट्रेनिंग अगले महीने से शुरू हो जाएगी ।

वहीं दूसरी तरफ़, टाइगर श्रॉफ़ एक बार फिर अपने गुरु साजिद नाडियाडवाला के साथ काम करने को लेकर उत्साहित है और उनकी सफल फिल्मों में से दो - डेब्यू फ़िल्म हीरोपंती और साल 2016 में रिलीज हुई बागी, के लिए निर्माता का आभार व्यक्त किया । टाइगर ने फ़िल्म के निर्देशक अहमद खान के बारें में बताया कि अहमद खान एक परिवार की तरह हैं । टाइगर ने कहा कि वे अक्सर उनसे मुलाकात करते हैं और फिल्म के लिए विचार-विमर्श करते हैं ।

बागी सब्बीर खान द्दारा निर्देशित की गई थी जबकि बागी 2 को अहमद खान द्दारा निर्देशित किया जा रहा है । फ़िल्म की अभिनेत्री के नाम पर अभी तक चर्चा जारी है । इस फ़िल्म की शूटिंग बड़े पैमाने पर शंघाई में होगी ।