
कपिल शर्मा, जिसका सोनी टीवी पर प्रसारित होने वाला कॉमेडी शो 'द कपिल शर्मा शो' सबसे ज्यादा लोकप्रिय शो बन गया है और इसी लोकप्रियता के चलते इस शो ने चैनल के साथ एक दूसरी डील साइन की है । बेहतरीन कॉमेडी के साथ-साथ कपिल फ़िल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुके हैं । आपको बता दें कि कपिल जल्द ही एक नई बऑलीवुड फ़िल्म में नजर आएंगे जिसका नाम फ़िरंग है और इसके टीवी पर प्रीमियर के राइट्स सोनी ने ही खरीद लिए हैं ।
हमने सुना है कि कपिल शर्मा की आगामी फ़िल्म फ़िरंग के टेलीकास्ट राइट्स को सोनी एंटरटेंमेंट नेटवर्क ने खरीदे हैं । इस फ़िल्म में दृश्यम स्टार इशिता दत्त नजर आएंगी और इसे कपिल शर्मा द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा । हालांकि इस डील से जुड़ी सभी जानकारी गुप्त रखी गई है, लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि कपिल की लोकप्रियता और चैनल के साथ उनकी भागीदारी इस डील के होने का कारण बनी ।
कपिल के बचपन के दोस्त और पंजाबी फ़िल्ममेकर राजीव धिंगरा द्दारा निर्देशित फ़िल्म फ़िरंग एक पीरियड कॉमेडी फ़िल्म है जिसमें एक बौद्धिक रूप से प्रभावशाली एनआरआई के साथ एक ग्रामीण की प्रेम कहानी को दर्शाया जाएगा ।
कपिल शर्मा, जो साल 2007 में द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैलेंज के विजेता रहे और अब सबसे लोकप्रिय कॉमेडियन हैं, ने अब्बास मस्तान की फ़िल्म 'किस किस को प्यार करुं' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरूआत की थी ।
















