Raees

शाहरुख खान अभिनीत रईस, जो भारत में 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, को इस हफ़्ते पाकिस्तान में रिलीज होना था । लेकिन अब सुनने में आया है कि पाकिस्तान सेंसर बोर्ड ने सोमवार को शाहरुख खान-माहिरा खान अभिनीत फ़िल्म रईस को पाकिस्तानी सिनेमा में रिलीज करने की अनुमति देने से इंकार कर दिया ।

खबरों के मुताबिक, रईस पर पाकिस्तान में इसलिए प्रतिबंध लगाया गया क्योंकि पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड को लगता है कि फ़िल्म में मुसलमानों के एक विशेष संप्रदाय को गलत तरीके से पेश किया गया है । खबरें तो ये भी आ रही हैं कि फ़िल्म में मुसलमानों को अपराधियों, वांटेड व्यक्ति और आतंकवादी व्यक्तियों के रूप में चित्रित किया गया है, यानी की 'रईस' फिल्म में मुसलमानों का गलत तरीके से चित्रण किया गया है ।

सतीश आनंद, पाकिस्तान में बॉलीवुड फिल्मों के वितरक ने कहा कि, पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड ने संदेश दिया कि रईस को पाकिस्तान में रिलीज नहीं किया जाएगा और इसका कारण ये दिया कि ये फ़िल्म इस्लाम की छवि को गलत तरीके से दिखाया गया है । फिल्म में इस तरह की सामग्री को दिखाया जाना उनके मुल्क के लिए आपत्तिजनक था ।

वहीं दूसरी तरफ़ रईस के निर्देशक राहुल ढोलकिया ने जब पाकिस्तान में अपनी फ़िल्म पर प्रतिबंध लगाए जाने की खबर सुनी तो वो बहुत हैरान रह गए । उन्होंने कहा कि, उन्हें पाकिस्तानी सेंसर बोर्ड से अभी तक इस सबंध में कोई भी लिखित सूचना नहीं मिली है, लेकिन वह इस फ़ैसले से बहुत हैरान थे । फिल्म को पहले से ही संयुक्त अरब अमीरात, ओमान, बहरीन, आदि जैसे कई मुस्लिम बहुल देशों में रिलीज की जा चुकी है । उन्होंने आगे कहा कि, ये प्रतिबंध केवल पायरेसी को बढ़ाएगा क्योंकि सीमा पार निश्चित रूप से लोग इसको देखेंगे ।

आपको बता दें कि जम्मू-कश्मीर के उड़ी हमले के बाद भारत पाकिस्तान के बीच रिश्तों में आई खटास