Raees

जब से शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षीत फ़िल्म रईस का टीजर लॉंच हुआ है, तब से दर्शक इस फ़िल्म का पूर्ण ट्रेलर देखने के लिए बेसब्री और साथ ही बड़ी स्क्रीन पर फ़िल्म देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । आपको बता दें कि इसी साल रिलीज होने वाली शाहरुख की फ़िल्म रईस, कुछ टेक्नीकल काम और सलमान खान की फ़िल्म सुल्तान से टकराव के चलते टाल दी गई ।

खबरों आ रही थीं कि, रईस का ट्रेलर शाहरुख खान की इसी हफ़्ते रिलीज होने वाली फ़िल्म डियर जिंदगी के साथ जोड़ा जाएगा । हालांकि शाहरुख खान इन दिनों अपनी फ़िल्म के प्रमोशन में जुटे हुए हैं लेकिन उन्होंने इन अफ़वाहों का खंडन किया कि रईस का ट्रेलर डियर जिंदगी के साथ जोड़ा जाएगा । दरअसल शाहरुख ने इस खबर के बारें में कहीं पढ़ा था और इसलिए शाहरुख ने ये साफ़ किया कि उनकी फ़िल्म रईस के ट्रेलर को लेकर कही जाने वाली बात महज एक अफ़वाह है और कुछ नहीं । जब शाहरुख से रईस के ट्रेलर के बारें में पूछा गया तो शाहरुख ने बताया कि उन्हें रईस के ट्रेलर लॉंच की एक तय तारीख तो नहीं पता लेकिन ख़ासकर दिसंबर के महीने में लॉंच किया जाएगा । शाहरुख ने आग कहा कि, फ़िल्म का ट्रेलर तैयार है, एडिट किया जा चुका है और सेंसर बोर्ड ने देख भी लिया है । अब बस फ़िल्म के मेकर्स फ़िल्म की मार्केटिंग की एक योजना तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं । मेकर्स भी फ़िल्म का ट्रेलर जल्दी से जल्दी रिलीज करना चाहते और चाहते हैं कि टेक्नीकली सब कुछ ठीक रहे ।

रेड चिलीज एंटरटेंमेंट और एक्सेल एंटरटेंमेंट के अंतर्गत गौरी खान, रितेश सिधवानी और फ़रहान अख्तर द्दारा प्रोड्यूस शाहरुख खान अभिनीत फ़िल्म रईस राहुल ढोलकिया द्दारा निर्देशित की गई है । इस फ़िल्म में नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पाकिस्तानी अभिनेत्री माहिरा खान मुख्य भूमिका में नजर आएंगी । यह फ़िल्म ह्रितिक रोशन की आगामी फ़िल्म काबिल के साथ 26 जनवरी 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।