
शाहरुख खान की बहुप्रतिक्षित फ़िल्म रईस का ट्रेलर आखिरकार आज सुबह रिलीज हो ही गया । जिसे प्रशंसकों ने खूब सराहा । ट्रेलर देखने के बाद प्रशंसक बेसब्री से फ़िल्म देखने के लिए बेताब हो रहे हैं ।
पहले, रईस, ह्रितिक रोशन की आगामी फ़िल्म काबिल, जो कि 26 जनवरी 2017 को रिलीज होने वाली है के साथ टकराने वाली थी । लेकिन फ़िर काबिल के मेकर्स ने अपनी फ़िल्म को पहले रिलीज करने का फ़ैसला किया, एक बड़े टकराव से बचने के लिए यह फ़िल्म विश्व स्तर पर 25 जनवरी को रिलीज किया जाएगा । हालांकि ये टकराव सिर्फ एक दिन से बचा, जिससे दोनों फ़िल्मों की मदद होती । लेकिन रईस के ट्रेलर लॉंच के बाद, अब हमने सुना है कि यह भी अपने शेड्यूल के मुताबिक एक दिन पहले रिलीज हो रही है । फ़िल्म के नए ट्रेलर में फ़िल्म की रिलीज डेट को दर्शाया गया है और वो है 25 जनवरी । फ़िल्म के ट्ड़ेलर लॉंच पर बात करते हुए शाहरुख खान ने कहा कि फ़िल्म को 25 जनवरी को रिलीज करने का फ़ैसला पहले ही ले लिया गया था । और यह फ़िल्म भी बाकी की फ़िल्मों की तअरह 25 जनवरी को सुबह के शो से शुरू होगी ।
खैर, अब ये देखना दिलचस्प होगा की बॉक्सऑफ़िस पर उस हफ़्ते कौनसी फ़िल्म राज करेगी । रेड चिलीज एंटरटेंमेंट और एक्सेल एंटेरटेंमेंट द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म रईस राहुल ढोलकिया द्दारा निर्देशित की गई है । इसमें शाहरुख खान के अलावा, माहिरा खान और नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे ।
















