करण जौहर और शाहरुख खान की दोस्ती किसी से भी नहीं छुपी है । पिछले कई दशकों से दोनो काफ़ी अच्छे दोस्त है । करण जौहर और शाहरुख खान की जोड़ी ने एक साथ कई ब्लॉकबस्टर फ़िल्में भी दी है । पिछले 20 सालों से एक दूसरे के अच्छे दोस्त रहे शाहरुख खान और करण जौहर ने भले ही पिछले कुछ सालों से साथ काम नहीं किया हो ले्किन इसका ये मतलब नहीं है कि वे दोनों दोस्त नहीं है । शाहरुख आज भी करण को अपनी फ़ैमिली का एक हिस्सा ही मानते है । लेकिन आज कुछ ऐसा हो गया कि लोगों को लगा कि दोनों की दोस्ती अब दुश्मनी में बदल गई है इसके बाद करण को सोशल मीडिया पर ट्रोल्स का शिकार होना पड़ा ।

शाहरुख खान और करण जौहर के बीच के वि्वाद का सच
दरअसल हुआ ये कि, करण के प्रोडक्शन हाउस धर्मा प्रोडक्शसं के तहत बनी हालिया रिलीज अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा अभिनीत फ़िल्म केसरी को हर जगह खूब सराहा जा रहा है । केसरी का शुरूआती यानी ओपनिंग बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन 21.06 करोड़ रु रहा । ऐसे में कुछ ट्विटर यूजर्स अक्षय की तारीफ़ करने लगे और शाहरुख की बुराई करने लगे । इतना ही नहीं कुछ यूजर्स ने तो, अक्षय की केसरी के बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन की तुलना शाहरुख की जीरो के बॉक्सऑफ़िस कलेक्शन से कर दी ।
यूजर्स ने की जीरो और केसरी की तुलना
एक यूजर ने लिखा, 'होली के मौके पर केसरी की कमाई काफी कम रही लेकिन त्योहार के दिन पर ही रिलीज शाहरुख खान की जीरो की कमाई तो आधी भी पहुंच नहीं पाई थी ।' इस ट्वीट के साथ यूजर ने अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी किया था । वहीं इसके साथ ही कहा गया कि शाहरुख को बीग्रेड स्टार भी कहा गया और अक्षय के फैन्स से अपील की गई शाहरुख के फैन्स से लड़ाई कर अक्षय की इंसल्ट न करें । यूजर्स के इन अभद्र ट्वीट्स के बाद ये बात तब और ज्यादा बिगड़ गई जब इस यूजर के इस अभद्र ट्वीट को फ़िल्ममेकर करण ने रि-ट्वीट कर दिया । करण द्दारा रि-ट्वीट करते ही शाहरुख के फ़ैंस यूजर्स भड़क गए ।
वायरल हुए करण के ट्वीट
करण का यह ट्वीट चुटकियों में वायरल हो गया और सोशल मीडिया पर पर #ShameOnKaranJohar ट्रेंड करने लगा । करण के इस ट्वीट पर यूजर्स ने उन्हें जमकर ट्रोल किया । एक यूजर ने लिखा- 'जिस शख्स ने हमेशा तुम पर विश्वास किया, हमेशा तुम्हारा सुपोर्ट किया, जो तुम्हारे लिए सीने पर बुलेट भी खा सकता है, उसकी आज तुम बेइज्जती कर रहो हो । तुम्हें शरम आनी चाहिए करण जौहर । इसके लिए माफी मांगो ।'
Guys having a technical problem with my twitter account! Strange things are going on!from uploading shoe picture and gibberish to liking tweets I haven’t even read and would NEVER even acknowledge! Please bear with me and I apologise for any inconvenience! Sorting it out asap!
— Karan Johar (@karanjohar) March 22, 2019
Aaj twitter pe thodi gadbad ho gayi but baaki sab #firstclass hai. ?
— Karan Johar (@karanjohar) March 22, 2019
इस पूरे हंगामे के बाद करण को सामने आना पड़ा और उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से शाहरुख के खिलाफ़ जो भी ट्वीट्स से उन्हें डिलीट कर दिया । और सोशल मीडिया पर अपनी सफ़ाई भी दी । करण ने इसे टेक्निकल खामी बताया और कहा कि, ''दोस्तों मेरे ट्वीटर हैंडल में कोई प्रॉब्लम आ गई है, इसकी वजह से कुछ विचित्र सी चीजें हो रही हैं । मेरे ट्वीटर से कुछ भी ट्वीट हो रहा है । करण का कहना है कि उन्होंने वह ट्वीट लाइक ही नहीं किया है, न ही वह उसके बारे में जानते हैं । उन्होंने अपने फैन्स से कहा कि उन्हें इस रुकावट के लिए खेद है । वह जल्द ही इसे दुरुस्त करके लौटेंगे ।"
शाहरुख आए बचाव में
I hate clarifications on SM. @karanjohar is technologically challenged but has other good qualities like his taste in clothes!?Just like Life, twitter doesn’t come with instructions, so mistakes r natural....& also he has fat fingers. Go easy all, Make Lov not War...it’s more fun
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) March 22, 2019
लेकिन फ़िर शाहरुख तुरंत अपने दोस्त करण के बचाव में सामने आए और मसखरे और चालाकी भरे अंदाज़ में शाहरुख ने ट्वीट किया, 'सोशल मीडिया पर सफाई देने से मुझे सख्त नफरत है । करण जौहर का टैक्नॉलजी में हाथ तंग है, लेकिन उनमें काफी क्वॉलिटीज़ हैं, जैसे कि कपड़ों के मामले में उनकी पसंद का कोई मैच नहीं । ज़िंदगी की तरह ट्विटर पर दिशानिर्देश नहीं आते, इसलिए गलतियां हो जाती हैं....और फिर करण जौहर की उंगलियां भी मोटी हैं । प्लीज परेशान न हों । प्यार फैलाएं, नफरत या गुस्सा नहीं । तब और मज़ा आएगा ।'
यह भी पढ़ें : शाहरुख खान की रोमांटिक विरासत को आगे ले जाते दिख रहे हैं उनके लाडले आर्यन खान, यकीन न हो तो देख लो
करण के प्रोडक्शन हाउस धर्मा के बैनर तले बनी पीरियड ड्रामा फ़िल्म कलंक 17, अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है । यह फ़िल्म पहले ही दर्शकों के बीच काफ़ी प्रत्याशा जगा चुकी है ।
















