बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान आज 56 साल के हो गए हैं । और हमेशा की तरह उन्हें इस बार भी अपने चाहने वालों से ढेरों शुभकामनाएं मिल रही हैं । आर्यन खान की रिहाई शाहरुख खान के लिए अब तक का सबसे बेहतरीन गिफ़्ट में से एक रहा । शाहरुख के जन्मदिन पर उनके मुंबई स्थित बंगले को दुल्हन की तरह सजाया गया है ।

शाहरुख खान हुए 56 साल के
शाहरुख को बर्थडे विश करने के लिए उनके बंग़ले मन्नत के पास फ़ैंस इकठ्ठा हो गए हैं वहीं पुलिस की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है । पुलिस ने फैंस को मन्नत के सामने इकट्ठे होने से मना कर दिया है । मुंबई के बांद्रा जोन के असिस्टेंट पुलिस कमिश्नर ने मंगलवार सुबह मीडिया और फैंस को शाहरुख के बंगले के बाहर खड़े होने से रोक दिया है। पुलिस अधिकारियों ने दावा किया है कि उनके पास शाहरुख की मैनेजर पूजा डडलानी का मेसेज आया है । पूजा ने बताया है कि शाहरुख अपने बेटे आर्यन और परिवार के साथ मन्नत में नहीं बल्कि अलीबाग में अपने फार्महाउस पर हैं ।
बता दें कि शाहरुख के जन्मदिन पर हर बार उनके फ़ैंस मन्नत के बाहर इकठ्ठा होते हैं और फ़िर शाहरुख बाहर आकर अपने फ़ैंस का अभिवादन करते हैं । लेकिन पिछले साल यह कोरोना महामारी के चलते संभव नहीं हो पाया । और इस बार भी आर्यन की गिरफ़्तारी से लेकर रिहाई तक की प्रक्रिया के बीच कहा जा रहा है कि शाहरुख फ़ैंस से मुखातिब नहीं होंगे ।
कहा जा रहा है कि आर्यन के जमानत पर रिहा होने के बाद शाहरुख का पूरा परिवार उनके अलीबाग के फार्महाउस पर जा सकता है । माना जा रहा है कि दिवाली पर भी शाहरुख का परिवार अलीबाग में ही रहेगा । हालांकि शुक्रवार के दिन यानी दिवाली के अगले ही दिन आर्यन को हाजिरी देने के लिए एनसीबी के ऑफिस में जाना है । ऐसे में हो सकता है कि दिवाली के दिन परिवार मन्नत में लौट आए ।
















