जब से शाहरुख खान की पिछली फ़िल्म जीरो बॉक्सऑफ़िस पर औंधेमुंह गिरी है तब से शाहरुख अपनी अगली फ़िल्म को लेकर बहुत सचेत हो गए है इसलिए वह जल्दबाजी में कोई फ़िल्म साइन नहीं कर रहे है । जीरो के बाद शाहरुख अंतरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक फ़िल्म सारे जहां से अच्छा में लीड रोल निभाने वाले थे लेकिन फ़िर शाहरुख ने इस फ़िल्म को शूटिंग शुरू होने से पहले ही छोड़ दिया । दर असल, शाहरुख खान अब अपनी फ़िल्मों के साथ कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं इसलिए वह सही स्क्रिप्ट की तलाश में है । लेकिन उनके फ़ैंस उन्हें सिल्वर स्क्रीन पर देखने के लिए बेसब्र है ।

शाहरुख खान ने क्लीयर किया
और यही वजह है कि शाहरुख की आगामी फ़िल्मों को लेकर कई तरह की खबरें सामने आती है । कभी कहा जाता है कि वह डॉन 3 में नजर आएंगे, तो कभी कहा जाता है कि वह धूम की अगली किश्त में लीड रोल निभाते हुए दिखाई देंगे । हालांकि, शाहरुख के अगले प्रोजेक्ट को ले्कर अभी तक कोई भी ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुआ है । लेकिन अब शाहरुख ने अपनी आगामी फ़िल्म को लेकर आ रही अफ़वाहों को साफ़ करने का फ़ैसला किया है ।
It’s always nice to know that in my absence & behind my back , I have surreptitiously signed so many films that even I am not aware of!! Boys & girls I do a film when I say I am doing it....otherwise it’s just post truth.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) September 8, 2019
शाहरुख ने फ़ाइनली ट्विटर पर इन अफ़वाहों को साफ़ करते हुए लिखा,‘ये जानकर हमेशा अच्छा लगता है कि मेरी गैर मौजूदगी में और मेरे पीठ पीछे, मैं हमेशा चुपके से फिल्में साइन कर लेता हूं जिनके बारे में मुझे पता तक नहीं होता । लड़कों और लड़कियों, मैं जब फिल्म करता हूं, तब मैं सच बताता हूं कि मैं ये कर रहा हूं... इसके अलावा ये सारी बातें अफवाहें हैं ।
यह भी पढ़ें : Exclusive: संजय लीला भंसाली की इंशाअल्लाह में सलमान खान की खाली जगह भरेंगे शाहरुख खान, बनेगी इंशाअल्लाह या इज़हार ?
भले ही शाहरुख अभिनय की दुनिया से फ़िलहाल दूर हों लेकिन नेटफ़्लिक्स पर पर कई बेहतरीन शोज को प्रोड्यूस कर रहे है । उनके प्रोडक्शन में बने शोज को काफ़ी पसंद किया जा रहा है ।
















