शाहरुख खान इन दिनों अपनी कमबैक एक्शन थ्रिलर फ़िल्म पठान की शूटिंग में जुटे हुए हैं । सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही स्पाई ड्रामा में शाहरुख खान एक स्पेशल एजेंट के रूप में खूफ़िया मिशन पर नजर आएंगे और दीपिका पादुकोण उनके इस मिशन को पूरा करने में उनका साथ देंगी । तकरीबन दो साल बर शूटिंग पर वापस लौटे शाहरुख ने नवंबर में पठान की शूटिंग शुरू की थी और अब हमें सुनने में आया है कि शाहरुख और दीपिका पादुकोण ने पठान के पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी भी कर ली है ।

शाहरुख खान ने 20 दिनों में पूरी की पठान के पहले शेड्यूल की शूटिंग, अब इस दिन से विदेश में शुरू होगी अगले शेड्यूल की शूटिंग

शाहरुख खान ने पूरी की पठान के पहले शेड्यूल की शूटिंग

खबरों की मानें तो यशराज प्रोडक्शन की फ़िल्म पठान ने अपने शेड्यूल को 24 दिसंबर को पूरा कर लिया था । शाहरुख ने महज 20 दिनों में पहले शेड्यूल की शूटिंग खत्म कर दी । इस दौरान दीपिका ने 5 दिन के लिए शाहरुख के साथ शूटिंग में शामिल हुई थी । और अब दोनों ने पहले शेड्यूल की शूटिंग पूरी कर ली है । अगला शेड्यूल जनवरी 2021 से शुरू होगा जो संयुक्त अरब अमीरात में शूट किया जाएगा ।

पठान में विलेन की भूमिका में नजर आने वाले जॉन अब्राहम अगले महीने से पठान की शूटिंग शुरू करेंगे । इस फ़िल्म में शाहरुख, दीपिका और जॉन के अलावा डिंपल कपाड़िया, गौतम रोड़े और शाजी चौधरी नजर आएंगे । इसके अलावा फ़िल्म में सलमान खान भी एक छोटे से रोल में दिखाई देंगे । यह फ़िल्म अगले साल दिवाली के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होने की उम्मीद है ।