सलमान खान 27 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे । इस स्पेशल दिन पर सलमान खान के फ़ैंस उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देने के लिए उनके घर के सामने इकठ्ठे होते हैं । लेकिन इस बार कोरोना महामारी को देखते हुए सलमान नहीं चाहते कि उनके फ़ैंस कोविड-19 के नियमों को तोड़े, खासकर उनके बांद्रा स्थित घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के सामने तो बिल्कुल नहीं । इसलिए सलमान के घर के बाहर एक कानूनी नोटिस लगाया गया है । इस नोटिस में उनके फ़ैंस से ये निवेदन किया गया है कि वह 27 दिसंबर को सलमान के घर के बाहर भीड़ इकठ्ठी न करें ।

BREAKING: सलमान खान अपनी बर्थडे पर फ़ैंस से चाहते हैं ये गिफ़्ट, इसके लिए अपने घर के बाहर लगाया फ़ैंस के लिए ये नोटिस

सलमान खान काम करके सेलिब्रेट करेंगे अपना बर्थडे

हमने कुछ दिन पहले ही ये बताया था कि इस बार सलमान काम करके अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगे । इतने सालों में ऐसा पहली बार होगा जब सलमान इस स्पेशल दिन पर अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ अपने पनवेल फ़ॉर्महाउस में अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करने नहीं जाएंगे । सलमान के बेहद करीबी दोस्तों में से एक ने हमें ये जानकारी दी थी । फ़ैंस की तरफ़ से सलमान के लिए इससे बेहतर कोई और गिफ़्ट नहीं होगा ।

सलमान के एक करीबी दोस्त ने हमें बताया कि, “सलमान इस बात से बहुत चिंतित हैं कि उनके प्रशंसक उनके जन्मदिन पर उन्हें विश करने के लिए COVID-19 नियमों को तोड़ेंगे । उन्हें उम्मीद है कि उनके जन्मदिन पर फ़ैंस भीड़ इकठ्ठी न करने का उनका अनुरोध माने ।” दोस्त ने तो ये भी बताया कि सलमान उस दिन अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट से दूर भी रह सकते हैं ।

“हो सकता है कि वह कल, 27 दिसंबर को होटल में ठहरे या अपनी बहन के घर भी छुप सकते हैं । लेकिन इतना जरूर है कि इस बार वह अपने जन्मदिन की कोई पार्टी नहीं करेंगे ।” दोस्त ने बताया ।