नेशनल अवार्ड विजेता ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बधाई हो देने के बाद, जंगली पिक्चर्स ने फ्रेंचाइजी का दूसरा भाग बधाई दो बनाने का फ़ैसला किया है । आयुष्मान खुराना, गजराज राव, नीना गुप्ता और सान्या मल्होत्रा की सुपरहिट फ़िल्म बधाई हो के बाद अब आ रही है बधाई दो । इस बार बधाई दो में राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर लीड रोल में नजर आएंगे । हालांकि बधाई दो की कहानी और किरदार बधाई हो से अलग हैं, लेकिन दोनों फिल्मों के बीच एक सामान्य विषय है जो दर्शकों को पसंद आएगा । राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की बधाई दो अगले साल की शुरूआत में होगी रिलीज ।

Confirmed! बधाई हो के सीक्वल बधाई दो में नजर आएगी राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर की फ़्रेश जोड़ी

बधाई दो में साथ आए राजकुमार राव और भूमि पेडनेकर

जैसा कि नाम से पता चलता है, बधाई दो एक पारिवारिक कॉमेडी है जो एक असंभावित रिश्ते के इर्द-गिर्द घूमती हुई नजर आएगी, जिसमें मस्ती और इमोशन्स का मज़ा दोगुना होगा । बधाई दो को अक्षत घिल्डियाल ने लिखा है, जिन्होंने बधाई हो लिखी थी और अपने मज़ेदार डायलॉग के लिए पुरुस्कार भी जीत चुके है, जिसमें सुमन अधिकारी उनका साथ देंगे जिनसे यह आईडिया मूल रूप से आया था ।

प्रख्यात विज्ञापन फिल्म निर्माता और हंटरर (2015) के निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी द्वारा निर्देशित, इस फिल्म के साथ पहली बार राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेता राजकुमार और पावरहाउस अभिनेत्री भूमि की जोड़ी को एक साथ पर्दे पर पेश किया जाएगा ।

फ़िल्म में राजकुमार एक दिल्ली पुलिस की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक महिला थाने में एकमात्र पुरुष पुलिसकर्मी है, जबकि भूमि एक स्कूल पीटी शिक्षक की भूमिका निभा रही है, जो परिवार के तनाव से ग्रस्त है । एक-दूसरे के विपरीत लेकिन फिर भी एक-दूसरे के लिए बने, यह फिल्म उनके मिलने के बाद ज़िन्दगी में होने वाली उथल-पुथल के बारे में है ।

यह भी पढ़ें : बधाई हो! मेकर्स ला रहे हैं आयुष्मान खुराना और नीना गुप्ता की बधाई हो का सीक्वल

फिल्म की शूटिंग जून में शुरू होगी और अगले साल की शुरुआत में रिलीज की जाएगी ।