साल 2012 में आई अक्षय कुमार और परेश रावल की ओह माय गॉड का जल्द ही सीक्वल बनने जा रहा है ओह माय गॉड 2, जिसमें इस बार परेश रावल की जगह पंकज त्रिपाठी नजर आएंगे । हालांकि ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार पहले की तरह ही भगवान के अवतार में ही दिखाई देंगे । हमारे विश्वसनीय सूत्रों ने भी इस खबर को कंफ़र्म किया है । इतना ही नहीं हमारे विश्वसनीय सूत्र ने हमें ओह माय गॉड 2 के बारें में एक और एक्सक्लूसिव जानकारी दी है ।

SCOOP: ओह माय गॉड 2 में अक्षय कुमार के साथ यामी गौतम को भी मिला अहम रोल, 3 किरदारों के इर्द-गिर्द घूमेगी कहानी

अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी यामी गौतम

ओह माय गॉड 2 के बारें में बात करते हुए सूत्र ने हमें बताया, “यामी गौतम इस फ़िल्म में फ़ीमेल लीड के रूप में नजर आएंगी । फ़िल्म में यामी का बहुत ही खास रोल होने वाला है । जहां पहले भाग में एक आदमी की भगवान से लड़ाई को दर्शाया गया था वहीं अब मेकर्स ने फ़िल्म की कहानी में ट्विस्ट देते हुए 3 किरदारों को मैन लीड में रखा है जिसे निभाएंगे पंकज त्रिपाठी, यामी गौतम और अक्षय । हालांकि अभी फ़िल्म के बारें में सभी जानकारी सीक्रेट रखी जा रही है ।”

सूत्र ने आगे यह भी बताया कि यामी पहली बार अक्षय के साथ काम करने के लिए बेहद उत्साहित हैं । यामी को फ़िल्म में अपना किरदार काफ़ी पसंद आया इसलिए उन्होंने इसे करनेके लिए तुरंत हां कर दिया ।

जहां ओह माय गॉड को उमेश शुक्ला ने डायरेक्ट किया था वहीं ओह माय गॉड 2 को अमित राय द्दारा डायरेक्ट किया जाएगा । अमित राय ने इससे पहले रोड़ संगम को डायरेक्ट किया था जिसे खूब सराहा गया था । इसके अलावा उन्होंने सैनेटरी नेपकिंस, आई-पैड जैसी शॉर्ट फ़िल्म बनाई हैं जो अक्षय की पैड मैन से इंस्पायर थी । सूत्र ने बताया कि, “अक्षय अमित को पैडमैन के दिनों से जानते हैं और उन्होंने अमित से साथ काम करने का वादा भी किया था । और अब ओह माय गॉड 2 के साथ अक्षय ने अपना वादा पूरा किया और उन्होंने एक गेमचेंजर फ़िल्म की कमान सौंपी ।”

सूत्र ने आगे बताया कि डेढ़ साल से अधिक समय से फ़िल्म की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है । फ़िल्म की शूटिंग सितंबर से शुरू हो जाएगी ।