नाबालिग से रेप के आरोप में फ़ंसे नागिन 3 के एक्टर पर्ल वी पुरी की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं । पर्ल वी पुरी को मुंबई पुलिस ने नाबालिग से रेप के आरोप में पॉक्सो (POCSO) एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है । मुंबई की वसई कोर्ट ने पर्ल को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है । पर्ल की गिरफ्तारी के बाद एकता कपूर सहित टीवी के कई सितारे उनके सपोर्ट में उतरे । एकता कपूर ने एक लंबे पोस्ट के जरिए पर्ल का बचाव किया है और उन्हें बेकसूर बताया है । इसी बीच सोशल मीडिया पर एकता कपूर का एक कथित ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है ।

पर्ल वी पुरी के खिलाफ़ सबूत हैं पुलिस के पास
एकता ने अपनी पोस्ट के जरिए दावा किया था कि पीड़िता की मां ने खुद पर्ल को निर्दोष बताया । सोशल मीडिया पर एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रही है जिसमें एकता कपूर नाबालिग पीड़िता की मां से सामने आकर सच बोलने की अपील कर रही हैं । इन सबके बाद अब इस मामले की जांच कर रहे डीसीपी संजय पाटिल ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है । पुलिस का कहना है कि पुलिस को पर्ल के खिलाफ सबूत मिले हैं और उनके खिलाफ आरोप झूठे नहीं हैं ।
डीसीपी संजय कुमार पाटिल ने कहा कि, पर्ल पर लगे आरोप झूठे नहीं हैं । जांच के दौरान उनका नाम सामने आया है । उनके खिलाफ सबूत हैं । इसलिए पुलिस ने उन्हें अरेस्ट किया है । अब अब इसका फैसला कोर्ट में होगा । डीसीपी संजय कुमार का ये बयान एकता कपूर और पीड़िता की मां के बीच हुई बातचीत का ऑडियो लीक होने के बाद आया है ।
पीड़िता के बयान के आधार पर ही पुलिस पर्ल को गिरफ्तार किया है
इसके अलावा डीसीपी संजय पाटिल ने बताया कि पर्ल का RT-PCR टेस्ट किया जाएगा, अगर रिपोर्ट निगेटिव आती है तो फिर सोमवार को उन्हें ठाणे जेल में शिफ्ट कर दिया जाएगा । पुलिस का कहना है कि पर्ल नौ साल से अधिक समय से टेलीविजन धारावाहिकों में अभिनय कर रहे पुरी पीड़िता को कई महीने से जानते थे । पुलिस के मुताबिक पीड़िता के पिता ने वर्सोवा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी । जिसे बाद में वालिव में ट्रांसफर किया गया। पीड़िता की मां टीवी शो में काम करती हैं और इसलिए वह अपनी मां के साथ सेट पर जाया करती थी। पीड़िता के बयान के आधार पर ही पुलिस पर्ल को गिरफ्तार किया है ।
















