यह 2017 की सबसे बड़ी खबरों में से एक है । इंद्र कुमार ने अपनी फ़िल्म धमाल सीरिज की तीसरी किश्त के लिए अनिल कपूर के अपोजिट किरदार निभाने के लिए माधुरी दीक्षित से संपर्क किया है । अनिल और माधुरी की जोड़ी ने हमेशा ही बड़े पर्दे पर आग लगाई है और टोटल धमाल में इस जोड़ी को एक बार फिर से एक रोमांचक संयोजन साबित होगी । यदि माधुरी ने इस फ़िल्म के लिए हामी भर दी तो, यह उनकी 2014 में आई गुलाब गैंग के बाद पहली फ़िल्म होगी । हालांकि माधुरी एक रिएल्टी शो में छोटे पर्दे पर जज के तौर पर भी नजर आ चुकी है । गौरतलब है कि टोटल धमाल, साल 2011 में आई डबल धमाल का सीक्वल है । धमाल सीरिज की हर फ़िल्म इंद्र कुमार द्दारा निर्देशित और अशोक ठकेरिया द्दारा प्रोड्यूस की गई है । टोटल धमाल में अजय देवगन, रितेश देशमुख और अरशद वारसी नजर आएंगे ।

ट्रेड सोर्स के मुताबिक, ''इंद्र कुमार ने कुछ महीने पहले माधुरी दीक्षित नेने से संपर्क किया था और इन दिनों वह उनके साथ बात कर रहे हैं । नेगोशिएशन अपनी फ़ाइनल स्टेज में है । इस कॉमेडी फ़्रेंचाइजी में वह और अनिल एक दूसरे के साथ रोमांस करेंगे । यदि वह टोटल धमाल के लिए हामी भर देती हैं तो यह इस प्रोजेक्ट के लिए उनकी हर किसी के लिए रि-यूनियन साबित होगी । माधुरी इंद्र कुमार, जिसने उन्हें उनके करियर की तीन हिट फ़िल्में दिल, बेटा और राजा दी थी । के साथ 22 साल बाद लौटेंगी {इंद्र कुमार के साथ माधुरी ने राजा फ़िल्म की थी साल 1995 में } । वहीं माधुरी अपने पसंदीदा को-स्टार अनिल कपूर के साथ पूरे 25 साल बाद लौटेंगी । इससे पहले यह जोड़ी, खेल (1992) और बेटा (1992) में नजर आईं थी । वहीं दूसरी तरफ़, माधुरी ने अजय देवगन के साथ दीपक शिवदासानी की प्रेम त्रिकोण फ़िल्म ये रास्ते हैं प्यार के (2001) की थी।”

इंद्र कुमार और अनिल कपूर की इस जोड़ी ने, फ़िल्म रिश्ते (2002) की थी जो बॉक्सऑफ़िस पर इतनी सफ़ल साबित नहीं हुई थी । बॉलीवुड की सबसे बड़ी कॉमेडी फ्रेंचाइजी में से एक यह फ़िल्म टॉप कास्ट के साथ अगले साल शुरू होगी । टोटल धमाल निश्चितरूप से पारिवारिक मनोरंजक फ़िल्म दिखाई देती है । अजय, अनिल और अरशद इस फ़िल्म की अगले साल शूटिंग शुरू करेंगे । पहले वाली धमाल फ़िल्म चार नल्ले किरदारों के इर्द-गिर्द घूमती है जो लोगों को धोखा देकर रोजाना की रोटी कमाते है । और इनके पीछे पड़ा होता है एक पुलिस ऑफ़िसर, जिसका किरदार संजय दत्त ने निभाया । लेकिन धमाल की तीसरी किश्त में संजय दत्त नजर नहीं आएंगे ।

इंद्र कुमार ने अभी तक इस बारें में कोई टिप्पणी नहीं की है ।