यदि आप वरुण धवन को अपनी खूबसूरत नई को-स्टार बनिता संधु के साथ डिनर डेट्स, मूवी डेट के लिए साथ देखें, तो किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचे । क्योंकि निर्देशक शुजीत सरकार ने वरुण को निर्देश दिए हैं कि जितना हो सके बनिता के साथ समय बिताएं ।

निंसंदेह, वरुण धवन को ऐसा करने में बेहद खुशी महसूस हो रही है । उनके एक करीब दोस्त वरुण, के लिए कहते हैं कि, "वरुण अपनी अभिनेत्रियों को बहुत सहज महसूस करवाते है । इस दौरान वह अपनी लाइन क्रॉस नहीं करते हैं क्योंकि वह (नताशा दलाल के साथ) रिलेशनशिप में है ।”

रिपोर्ट के विपरीत, शुजीर सरकार की नई फ़िल्म का नाम अक्टूबर है जिसकी कहानी उसकी मुख्य अभिनेत्री के लिए अपनी कहानी में करने के लिए बहुत कुछ रखती है ।

सूत्रों के मुताबिक, अक्टूबर की कहानी एक लव स्टोरी है जिसमें लव स्टोरी के डार्क शेड को दिखाया जाएगा, जो इससे पहले कभी नहीं दिखाया गया । सूत्रों के मुताबिक, "वरुण का किरदार प्रेम पर इतना ऊंचा दिखता है, उसे किसी भी नशे की ज़रूरत नहीं होगी । और ऐसे में फ़िल्म की हिरोइन वरुण के साथ हर सीन में दिखाई जाएगी ।”

शुजीत सरकार कहते हैं कि, “फ़िल्म में अभिनेत्री का रोल बहुत ही महत्वपूर्ण है जो इस रोल में समा जाए । बनिता संधु वेल्स से है । हमने उन्हें इसलिए चुना क्योंकि हमें उनकी काबिलियत पर पूरा भरोसा है । वह काफ़ी होनहार है ।”

हालांकि शुजीत अपनी फ़िल्म की लव स्टोरी के बारें में ज्यादा डितेल देने के लिए तैयार नहीं है लेकिन बिना शक किए यह जरूर कहा जा सकता है अक्टूबर की लव स्टोरी इससे पहले हिंदी

सिनेमा में नहीं दिखाई गई है । सूत्र बताते हैं कि 'यह निश्चित है कि इसमें दर्शक चुंबनों को गिन नहीं पाएंगे ।'