काफ़ी सालों से ये एक साथ काम करने के अवसर को प्राप्त नहीं कर पा रहे थे । लेकिन आखिरकार अब, शाहिद कपूर और कैटरीना कैफ़, टॉयलेट-एक प्रेम कथा के निर्देशक श्री नारायण सिंह की अगली फ़िल्म बत्ती गुल मीटर चालू में साथ काम करेंगे ।

इस जोड़ी ने एक दूसरे के साथ आने के अवसर को कई मर्तबा गंवाया । कैटरीना को इससे पहले शाहिद कपूर के अपोजिट राजकुमार संतोषी की फ़िल्म फ़टा पोस्टर निकला हीरो और विकास बहल की शानदार ऑफ़र की गई थी । दोनों बार कैटरीना ने अपने डेट इश्यू के चलते इन फ़िल्मों को न बोल दिया ।

जाहिरतौर पर, शाहिद कपूर ने म्यूचल फ़्रेंड को बताया था कि उन्हें लगता है कि कैटरीना कैफ़ जानबूझकर उनके साथ काम करने से कतरा रही है । ''तो इस बार, हालांकि कैटरीना को फिर से एक तारीख की समस्या थी, लेकिन कुछ भी हो जाए, उन्होंने श्री नारायण सिंह की फिल्म करने का फ़ैसला किया, क्योंकि ये फ़िल्म उन्हें एक छोटे शहर की लड़की का किरदार निभाने का मौका देती है । इसके लिए वह अपनी हिंदी को और सुधारेंगी ताकी वह अपने रोल के साथ न्याय कर पाए ।''

कैटरीना कैफ़ ने बत्ती गुल मीटर चालू फ़िल्म में शाहिद कपूर के अपोजिट रोल को हासिल करने के लिए श्रद्धा कपूर और भूमि पेडनेकर को मात दी ।