लता मंगेशकर के बिगड़े स्वास्थ्य ने उनके फ़ैंस को परेशानी में डाल दिया था । लेकिन जब खबर आई कि अब उनकी हालत बेहतर है और रिकवर कर रही हैं तो उनके फ़ैंस ने राहत की सांस ली । और अब हमें पता चला है कि लता मंगेशकर के स्वास्थ्य में तेजी से सुधार हो रहा है ।

लता मंगेशकर की हालत अब सुधर रही है
उनके परिवार से जुड़े करीबी सूत्र ने हाल ही में बताया है कि उनके स्वास्थ्य में अब तेजी से सुधार हो रहा है । ''वह अभी भी अस्पताल में हैं क्योंकि उन्हें अभी अपनी पहले वाली स्टेमिना वापस पानी है ताकि उन्हें फ़िर से कोई इंफ़ेक्शन न हो । इसलिए उन्हें इन दिनों डॉक्टर्स की निगरानी में रखा जा रहा है ।''
विश्वस्त सूत्र ने ये भी बताया कि लताजी अब तो अपने परिवार वालों से बातचीत भी कर रही हैं जो उनसे मिलने जाता है । ''लता जी तो विजिटर्स से मिलने की अनुमति नहीं है इसलिए वह थोड़ी बैचेन रहती है ।'' सूत्र ने बताया ।
यह भी पढ़ें : सांस में तकलीफ़ के चलते लता मंगेशकर को अस्पताल में भर्ती कराया गया
मंगेशकर परिवार का एक सदस्य जो उन्हें सबसे ज्यादा मिस कर रहा है वो है उनकी प्यारी सी पेट सबा । ''घर के सभी सदस्य लताजी के घर लौटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं । लेकिन उनका कुत्ता इस बात में समझने में असमर्थ है कि आखिर दीदी कहां गई ।" परिवार से जुड़े सूत्र ने बताया ।
















