वरुण धवन और जाह्नवी कपूर की सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी दर्शकों के बीच काफ़ी हाइप क्रिएट कर चुकी है और सभी को फ़िल्म के ट्रेलर का बेसब्री से इंतजार है । ऐसे में बॉलीवुड हंगामा के पास सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी के ट्रेलर को लेकर एक्सक्लूसिव अपडेट है । जहां पहले बॉलीवुड हंगामा ने सबसे पहले यह खबर दी थी कि सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी की रिलीज़ डेट 12 सितंबर से बदलकर अब 2 अक्टूबर कर दी गई है। अब फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की डेट भी सामने आ गई है ।

SCOOP: 15 सितंबर को लॉन्च होगा फैमिली एंटरटेनर सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर ; वरुण धवन, जाह्नवी समेत पूरी स्टार कास्ट रहेगी मौजूद

सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर लॉन्च

सूत्र ने आगे कहा, “इंतज़ार अब ख़त्म होने वाला है। सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी का ट्रेलर सोमवार, 15 सितंबर को लॉन्च होने की उम्मीद है। यह प्रोमो न सिर्फ़ कहानी की झलक देगा बल्कि फिल्म के हाइप को भी काफ़ी बढ़ा देगा, क्योंकि यह एक फैमिली एंटरटेनर है जो पूरे परिवार को ध्यान में रखकर बनाई गई है।”

सूत्र ने आगे बताया, “फिल्म की पूरी स्टारकास्ट, वरुण धवन, जाह्नवी कपूर, सान्या मल्होत्रा, रोहित सराफ, मनीष पॉल, अक्षय ओबेरॉय सभी के शामिल होने की उम्मीद है। इनके साथ डायरेक्टर शशांक खेतान और निर्माता करण जौहर व अपूर्व मेहता भी मौजूद रहेंगे। ट्रेलर लॉन्च मुंबई में होगा और चूंकि पूरी टीम वहां होगी, यह इवेंट वाकई देखने लायक होगा।”

धर्मा प्रोडक्शन्स के बैनर तले बनी यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी और ऋषभ शेट्टी की कंतारा: अ लीजेंड – चैप्टर 1 से बॉक्स ऑफिस पर टकराएगी। यह जान्हवी कपूर की इस साल की दूसरी फिल्म होगी, जबकि वरुण धवन के लिए 2025 की एकमात्र रिलीज़ । वरुण की अगली बड़ी फिल्म बॉर्डर 2, अगले साल  26 जनवरी 2026 को आएगी।

फिल्म के प्रमोशन को ट्रेलर के बाद एक नए स्तर पर ले जाने की तैयारी है। अब तक मेकर्स ने एक छोटा टीज़र और दो गाने, ‘बिजुरिया’ और ‘पनवाड़ी’ रिलीज़ किए हैं, जिन्हें दर्शकों का भरपूर प्यार मिला है।