करण जौहर के प्रोडक्शन हाउसधर्मा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनने वाली टाइगर श्रॉफ की अपकमिंग फ़िल्म स्क्रू ढीला कई वजह से चर्चा में बनी हुई है । जहां कुछ दिन पहले खबर आई थी की स्क्रू ढीला शुरू होने से पहले ही बंद होती नज़र आ रही है वहीं अब सुनने में आ रहा है की फ़िल्म की स्टार कास्ट में बड़ा फेरबदल होने जा रहा है । करीबी सूत्रों की माने तो कहा जा रहा है कि, टाइगर श्रॉफ स्टारर स्क्रू ढीला में अब रश्मिका मंदाना की जगह शनाया कपूर नज़र आने वाली हैं ।

SCOOP: बॉलीवुड डेब्यू फ़िल्म बेधड़क की रिलीज़ से पहले शनाया कपूर को मिली करण जौहर की एक और फ़िल्म ; टाइगर श्रॉफ की स्क्रू ढीला में शनाया ने रश्मिका मंदाना को किया रिप्लेस

टाइगर श्रॉफ के साथ नज़र आएंगी शनाया कपूर 

स्क्रू ढीला की नई स्टार कास्ट के बारें में करीबी सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को एक्सक्लूसिवली बताया, “हां, कास्ट में बदलाव किया गया है, अब शनाया रश्मिका की जगह लेंगी । हालांकि शनाया ने अभी यह फ़िल्म साइन नहीं की है । लेकिन यदि सब कुछ ठीक तो शनाया और फ़िल्म दोनों खूब सुर्खियां बटोरेंगी ।

हालांकि जब सूत्र से इस स्टारकास्ट में आए अचानक बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने हमें बताया, “शनाया कपूर को शशांक की धर्मा प्रोडक्शंस की अन्य फ़िल्म, बेधड़क में लक्ष्य लालवानी और गुरफतेह पीरजादा के साथ काम करना था।  हालांकि, किसी कारण से वह फिल्म मुश्किल में पड़ गई और शूटिंग रोक दी गई । इस बीच, जबकि मुद्दे सुलझ गए हैं, लेकिन फिर भी शनाया ने अपनी अगली फ़िल्म के तौर पर स्क्रू ढीला करने का फ़ैसला किया ।

हालांकि दोनों फ़िल्में बेधड़क और स्क्रू ढीला और मुद्दों पर कोई ऑफ़िशियल कंफ़र्मेशन नहीं आया  है । स्क्रू ढीला में कास्टिंग को लेकर बदलाव किया जा रहा है और बेधडक बीच में ही रुक गई है, ऐसा लगता है जैसे निर्देशक शशांक खेतान के लिए इस तरह के मुद्दे आम हो गए हैं । दिलचस्प बात यह है कि शशांक ने पहले वरुण धवन के साथ मिस्टर लेले की घोषणा की थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर गोविंदा नाम मेरा कर दिया गया, जिसमें विक्की कौशल ने लीड रोल निभाया ।

स्क्रू ढीला एक एक्शन एंटरटेनर है जिसे करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित किया जाएगा । हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी लेकिन इसमें पहली बार टाइगर और शनाया कपूर एक दूसरे के अपोज़िट नज़र आएंगे ।