क़रीब चार से फ़िल्मों से दूर रहे शाहरुख़ खान फ़ाइनली साल 2023 में बैक-टू-बैक तीन फ़िल्मों- पठान, जवान और डंकी में नज़र आने वाले हैं । जहां शाहरुख़ अपनी कमबैक फ़िल्म पठान अपनी रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है वहीं वह इस साल 2023 की अपनी आख़िरी फ़िल्म डंकी को भी पूरा करने में जुटे हुए हैं । ये फ़िल्म इसलिए भी ख़ास है क्योंकि डंकी में शाहरूख खान पहली बार बॉलीवुड को कई हिट फ़िल्में देने वाले या कहें कि जिसका सफलता का अनुपात 100% है, फ़िल्ममेकर राजकुमार हिरानी के साथ काम कर रहे हैं । इसलिए डंकी को लेकर लोगों की उम्मीदें बहुत ज़्यादा है ।

राजकुमार हिरानी के साथ शाहरूख खान की डंकी
बॉलीवुड हंगामा नवंबर 2022 में सबसे पहले यह बताया था कि डंकी सऊदी अरब में शूट होने वाली पहली हिंदी फिल्म होगी । शाहरुख और बाकी यूनिट के सदस्यों ने नवंबर के मध्य में मध्य पूर्वी देश की यात्रा की और एक महत्वपूर्ण शेड्यूल के लिए सफलतापूर्वक शूटिंग की । और अब, डंकी की टीम फिल्म के एक और महत्वपूर्ण सीक्वेंस को फिल्माने के लिए कमर कस रही है ।
इस बारें में करीबी एक सूत्र ने बॉलीवुड हंगामा को बताया, “फिलहाल, शूटिंग रोक दी गई है क्योंकि शाहरुख पठान, जो 25 जनवरी को रिलीज होगी, के प्रमोशन में बिजी हैं । फिल्म की रिलीज के बाद, वह डंकी की शूटिंग फिर से शुरू करें गे। और शाहरूख के साथ फ़िल्म के और स्टार पानी के नीचे के दृश्यों यानि अंडरवॉटर सींस के लिए शूटिंग करेंगे । यह उस सीक्वेंस का हिस्सा है जहां शाहरुख का किरदार एक नाव में यात्रा करता है । स्क्रिप्ट की मांग के अनुसार उसे पानी के नीचे जाना पड़ता है । इसकी शूटिंग से पहले अभिनेता कुछ समय के लिए अंडरवाटर ट्रेनिंग भी लेंगे ।”
सूत्र ने आगे कहा, “हालांकि यह सीक्वंस फिल्म में एक विदेशी स्थान पर सेट है । लेकिन इसे मुंबई में एक सेट पर शूट किया जाएगा ।”
सूत्र ने आगे कहा, “एक बार जब इसकी शूटिंग पूरी हो जाएगी, तो केवल कुछ दृश्यों को ही शूट किया जाना बाकी रह जाएगा । डंकी की शूटिंग मार्च तक खत्म होने की उम्मीद है ।”
डंकी के साथ शाहरुख पहली बार निर्देशक राजकुमार हीरानी के साथ काम कर रहे हैं । ड़ंकी की कहानी अवैध तरीके से अप्रवासियों को सीमा पार कराने पर बेस्ड है । फिल्म में शाहरुख के साथ बोमन ईरानी, तापसी पन्नू अहम भूमिका में नजर आएंगे । डंकी 22 दिसम्बर 2023 को रिलीज होगी ।
















