बॉलीवुड में बायोपिक फ़िल्मों के लिए लगता है विद्या बालन एक सही च्वाइस है । साउथ फ़िल्म इंडस्ट्री की हॉट अभिनेत्री सिल्क स्मिता की बायोपिक फ़िल्म द डर्टी पिक्चर में अपने कामुक अंदाज को दिखा चुकी विद्या बालन हाल ही में एन टी रामाराव की बायोपिक फ़िल्म में एनटीआर की पत्नी के किरदार में नजर आईं और इसके बाद भारत के सफ़ल मंगल यान के ऊपर बन रही बायोपिक फ़िल्म मिशन मंगल में भी अहम रोल निभाने जा रही हैं । और अब सुनने में आ रहा है कि विद्या बालन को शकुंतला देवी की बायोपिक फ़िल्म, जिसे अनु मेनन द्दारा निर्देशित और रॉनी स्क्रूवाला द्दारा प्रोड्यूस किया जाएगा, में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगी । और अब इस फ़िल्म के बारें में लेटेस्ट खबर ये है कि इस फ़िल्म में विद्या बालन के साथ दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा को भी साइन किया गया है ।

SCOOP: शकुन्तला देवी बायोपिक में विद्या बालन के साथ होंगी सान्या मल्होत्रा

विद्या बालन इस फ़िल्म में लीड रोल निभाएंगी

यदि खबरों की माने तो, इस बायोपिक फ़िल्म के मेकर्स ने सान्या मल्होत्रा को अप्रोच किया था और सान्या ने इस फ़िल्म का हिस्सा बनना स्वीकार भी कर लिया है । लगता है सान्या, जो पिछली बार विशाल भारद्दाज की फ़िल्म पटाखा में एक देहाती लड़की के किरदार में और अमित शर्मा की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बधाई हो में एक शहरी लड़की के किरदार में नजर आईं थी, फ़िल्मों में अपने किरदारों को लेकर काफ़ी एक्सपेरीमेंट के मूड में है इसलिए किसी एक किरदार में बंधकर उन्हें रहना नहीं आता है । हालांकि इस फ़िल्म का ऐलान अभी तक ऑफ़िशयल स्तर पर नहीं हुआ है लेकिन यदि बनती है तो ये काफ़ी दिलचस्प बायोपिक फ़िल्म होगी ।

शकुन्तला देवी जिन्हें आम तौर पर "मानव कम्प्यूटर" के रूप में जाना जाता है, बचपन से ही अद्भुत प्रतिभा की धनी एवं मानसिक परिकलित्र थीं । उनकी प्रतिभा को देखते हुए उनका नाम 1982 में ‘गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में भी शामिल किया गया। एक लेखिका के रूप में उन्होंने कई किताबे लिखी, जिनमे कई उपन्यास भी शामिल है । साथ ही उन्होने गणित, पहेलियो और ज्योतिषशास्त्र के बारे में भी अपने लेखो में लिखा है । उनकी किताब, दी वर्ल्ड ऑफ़ होमोसेक्सुअल (1977) समलिंगकामुकता पर लिखी गयी पहली किताब थी ।

यह भी पढ़ें : EXCLUSIVE: विद्या बालन अपना रील लाइफ़ का अवॉर्ड विनिंग किरदार अब अपनी रियल लाइफ़ में निभाएंगी

सान्या मल्होत्रा के फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो वह जल्द ही नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ रितेश बत्रा की आगामी फ़िल्म फ़ोटोग्राफ़ में नजर आएंगी । यह फ़िल्म सनडांस फ़िल्म फ़ेस्टिवल में खास तौर पर दिखाई जाएगी । इसके अलावा सान्या को अनुराग बसु की आगामी फ़िल्म में आदित्य रॉय कपूर के साथ साइन किया है ।