
जब से यशराज फ़िल्म्स ने सलमान खान के साथ अपनी अगली फ़िल्म टाइगर जिंदा है का ऐलान किया है तब से यह फ़िल्म सही मायनों में चर्चा का विषय बनी हुई है । आपको बता दें कि यह फ़िल्म सलमान खान-कैटरीना कैफ़ अभिनीत फ़िल्म एक था टाइगर है का सीक्वल है । इसके सीक्वल में भी सलमान खान और कैटरीना कैफ़ की खूबसूसत जोड़ी दिखेगी ।
हाल ही में, फ़िल्म के निर्देशक अली अब्बास जफ़र ने सोशल मीडिया पर ये खुलासा किया कि, जल्द ही वे सलमान खान के साथ अपनी आगामी फ़िल्म टाइगर जिंदा के कई दृश्य शून्य से नीचे के तापमान वाली जगहों पर फिल्माएंगे । अली ने कुछ इस तरह किया ट्विट, “Butterflies in stomach and lots of excitement, packing for sub-zero freezing locations ‘Tiger Zinda Hai’. It’s gonna be fun”.
हालांकि टाइगर जिंदा है फ़िल्म की शूटिंग मोरक्को में पहले ही शुरू में शुरू हो चुकी है, लेकिन इस बार अली अब्बास जफ़र ने फ़िल्म का अगला शूटिंग शेड्यूल किस जगह है, इसका खुलासा नहीं किया है ।
निर्देशक अली अब्बास जफ़र द्दारा निर्देशित और यश राज फ़िल्म्स द्दारा प्रोड्यूस फ़िल्म टाइगर जिंदा है इसी साल 22 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी । टाइगर जिंदा है के अलावा, इस साल सलमान खान कबीर खान की आगामी ऐतिहासिक युद्द ड्रामा फ़िल्म ट्यूबलाइट में नजर आएंगे । वहीं दूसरी तरफ़, कैटरीना कैफ़ अनुराग बसु की आगमी फ़िल्म जग्गा जासूस में रणबीर कपूर के साथ नजर आएंगी ।
















