Besides-Badshah-Diljit-Dosanjh-joins-Sonakshi-Sinha-for-Noor’s-special-number

दिलजीत दोसांझ की दूसरी बॉलीवुड फ़िल्म फ़िल्लौरि जल्द ही सिनेमाघरों में छाने को तैयार है । भले ही दिलजीत ने बॉलीवुड में एक ही फ़िल्म की हो लेकिन उसमे में भी उन्होंने अपने अभिनय का लोहा मनवा दिया और अब वो बहुत जल्द म्यूजिक के क्षेत्र में भी अपना नाम कमाने की तैयारी कर रहे हैं । सुनने में आया है कि दिलजीत दोसांझ रैपर बादशाह के साथ मिलकर सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फ़िल्म नूर के लिए गाना गाएंगे और उस गाने का नाम है 'एमवाईएल'।

कुछ दिन पहले सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर बादशाहो के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की थी जहां सोनाक्षी ने उल्लेख किया था कि उन्होंने अपनी आगामी फ़िल्म नूर के म्यूजिक के लिए बादशाह के साथ हाथ मिलाया है और इस बार खबर आ रही है कि दिलजीत दोसांझ भी सोनाक्षी की फ़िल्म का एक हिस्सा होंगे । जी हां खबर है कि दिलजीत सोनाक्षी की फ़िल्म में एक गाने को अपनी आवाज देंगे । फ़िल्म के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने खुलकर बताया कि दिलजीत का ये गाना फ़िल्म की आत्मा में समा जाएगा । यह गाना आपके जीवन में आपके करीबी दोस्त और उनकी दोस्ती के बारें में होगा जिसे 'कर गई चुल' गाने के कॉरियोग्राफ़र आदिल शेख द्दारा निर्देशित किया जाएगा ।

इस सहयोग से रोमांचित सोनाक्षी सिन्हा, ने अपने दोनों दोस्तों बादशाह और दिलजीत की खूब तारीफ़ की और उन्होंने दोनों को 'लाइव वायर्स' नाम दिया । एक तरफ़ दिलजीत पहली बार सोनाक्षी सिन्हा के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हैं वहीं दूसरी तरफ़ वह अपने पुराने दोस्त रैपर बादशाह के साथ एक बार फ़िर से हाथ मिलाने को लेकर भी बहुत खुश हैं ।

सोनाक्षी सिन्हा की आगामी फ़िल्म नूर सबा इम्तियाज के पाकिस्तानी उपन्यास 'कराची, यू आर किलिंग मी' पर आधारित फ़िल्म है । इस फ़िल्म में सोनाक्षी मुख्य भूमिका निभाती हुईं नजर आएंगी । सोनाक्षी के अलावा इस फ़िल्म में कन्नन गिल , शिबानी दांडेकर और पूरब कोहली भी अहम किरदार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में सोनाक्षी एक पत्रकार की भूमिका अदा करती हुई नजर आएंगी । आपको बता दें कि यह एक अपराध थ्रिलर कॉमेडी फ़िल्म है । इसमें नूर के पाकिस्तान से मुंबई आने और लव लाइफ से जुड़ने की दास्तां को दर्शाया जाएगा । सुनील सिप्पी के निर्देशन में बन रही यह फ़िल्म 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।